SL vs AUS, 1st ODI आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेग Sri Lanka vs Australia के बीच का मैच?

SL vs AUS Match Prediction, 1st ODI: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच कौन जीतेगा?

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच कोलंबो में खेला जाएगा।

SL vs AUS (Photo Source: Getty Images)
SL vs AUS (Photo Source: Getty Images)

SL vs AUS Match Prediction, 1st ODI: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 12 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इससे पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीता। स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में भी शानदार खेल दिखाना चाहेगी।

श्रीलंका ने पिछली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2024 में खेली थी, जिसमें टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

SL vs AUS, 1st ODI Match Details (श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे 
वेन्यू आर. प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो 
दिन और समय 12 फरवरी, सुबह 10ः00 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Sony Sports Network & FanCode (app & website)

SL vs AUS, Head-to-Head Records in ODIs (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 104
ऑस्ट्रेलिया ने जीते 68
श्रीलंका ने जीते 36
नो रिजल्ट 04
टाई 00

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

आर प्रेमादासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों को अधिक मदद करती हुई नजर आती है। दूसरी पारी में यहां उछाल देखने को मिलता है, इसीलिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही होगा। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 231 रन है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

श्रीलंका (Sri Lanka):

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडू मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), जनिथ लियानगे, दुनिथ वेलाग्ले, चामिंडू विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, महिश तीक्षणा, असिथा फर्नांडो

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

मैट शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, एडम जम्पा, तनवीर सांघा, स्पेंसर जॉनसन

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- ट्रैविस हेड

ट्रैविस हेड श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर 2024 में खेले गए वनडे सीरीज में चार मैचों में 248 रन बनाए थे, जिसमें 154 रन की शतकीय पारी भी शामिल हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- एडम जम्पा

एडम जम्पा श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछली सीरीज में तीन मैचों में तीन विकेट चटकाए थे।

SL vs AUS, 1st ODI Today’s Match Prediction: ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले वनडे मैच में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो  1

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर- 240-250

ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की

सिनैरियो  2

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 65-75

पहली पारी का स्कोर- 300-310

ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

Check Here- Sri Lanka vs Australia, 1st ODI Live Score 

 

close whatsapp