WPL 2025: आज से शुरू हो रहा है महिला प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन, गूगल ने डूडल बनाकर किया सेलिब्रेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2025: आज से शुरू हो रहा है महिला प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन, गूगल ने डूडल बनाकर किया सेलिब्रेट

WPL में पहला मैच गुजरात जायंट्स और आरसीबी-W के बीच खेला जाएगा। 

(Image Credit- Twitter X)
(Image Credit- Twitter X)

भारत में क्रिकेट की दीवानगी देखते ही बनती है। वहीं, अब यह दीवानगी पुरुष क्रिकेट के साथ-साथ महिला क्रिकेट में भी देखने को मिल रही है। आज 14 फरवरी से महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन की शुरुआत हो रही है। इस सीजन को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।

दूसरी ओर, अब यह उत्साह सर्च इंजन गूगल पर देखने को मिला है। बता दें, महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के शुरू होने से पहले गूगल ने अपने होमपेज पर गूगल डूडल बनाया है, जिसे देख लोग काफी खुश नजर आए कि गूगल ने भी महिला क्रिकेट को सपोर्ट करना शुरू कर दिया है।

इस डूडल में दो एनिमेटेड डक को दर्शाया गया है, जो बैट और बाॅल लेकर क्रिकेट खेलती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही इस डूडल को गूगल ने मिनी कप का नाम दिया है, जिसमें गूगल ने लिखा- Ready to play in the Mini Cup? Join fans worldwide to defend your wicket and score big before the game ends. But beware—you’re up against a true wicket-taker!

देखें गूगल का यह डूडल

Mini Cup

15 मार्च को खेला जाएगा फाइनल

महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के बारे में आपको जानकारी दें, तो इस सीजन में कुल पांच टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। इन टीमों के बीच करीब 1 महीने तक फाइनल सहित कुल 22 मैच खेले जाएंगे। दिल्ली और बैंगलुरु की महिला टीमों को टूर्नामेंट जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला टीम टूर्नामेंट की गत चैंपियन है।

ये रहा WPL 2025 का फुल शेड्यूल

14 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोटम्बी स्टेडियम, वड़ोदरा – शाम 07:30 बजे.
15 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, कोटम्बी स्टेडियम, वड़ोदरा, शाम 07:30 बजे.
16 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, कोटम्बी स्टेडियम, वड़ोदरा, शाम 07:30 बजे.
17 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोटांबी स्टेडियम, वड़ोदरा, शाम 07:30 बजे.
18 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, कोटम्बी स्टेडियम, वड़ोदरा, शाम 07:30 बजे.
19 फरवरी – यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, कोटांबी स्टेडियम, वड़ोदरा, शाम 07:30 बजे.

21 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
22 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
25 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
26 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
28 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
1 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे

3 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, शाम 07:30 बजे.
6 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, शाम 07:30 बजे.
7 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, शाम 07:30 बजे.
8 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, शाम 07:30 बजे.
10 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, शाम 07:30 बजे.
11 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, शाम 07:30 बजे.
13 मार्च – टीबीसी बनाम टीबीसी, एलिमिनेटर, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, शाम 07:30 बजे.
15 मार्च – टीबीसी बनाम टीबीसी, फाइनल, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, शाम 07:30 बजे.

close whatsapp