PAK vs NZ: ट्राई सीरीज के फाइनल में बाबर आजम ने विराट कोहली को खास रिकाॅर्ड के मामले में छोड़ा पीछे, जानें इसके बारे में? - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs NZ: ट्राई सीरीज के फाइनल में बाबर आजम ने विराट कोहली को खास रिकाॅर्ड के मामले में छोड़ा पीछे, जानें इसके बारे में?

फाइनल में बाबर ने 29 रनों की पारी खेली है।

Babar Azam (Image Credit- Twitter X)
Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्राॅफी 2025 से पहले शुरू हुई ट्राई सीरीज का फाइनल मैच आज 14 फरवरी, शुक्रवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है।

इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक खास रिकाॅर्ड के मामले में पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि अब बाबर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

बाबर ने यह कारनामा सिर्फ 123 पारियों में कर दिखाया है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में यह आंकड़ा छूने के लिए कुल 136 पारियों का इस्तेमाल किया। बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आज खेले जा रहे वनडे मैच में यह रिकाॅर्ड अपने नाम किया। बाबर और पूर्व साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला अब संयुक्त रूप से पहले नंबर पर मौजूद हैं।

बाबर ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की पारी के 7वें ओवर में हासिल की। उन्होंने कीवी तेज गेंदबाज जैकब डफी के खिलाफ एक शानदार कवर ड्राइव खेली और वनडे क्रिकेट में अपने 6 हजार रन पूरे किए।

देखें बाबर आजम का यह खास रिकाॅर्ड

29 रन बनाकर आउट हुए बाबर

बहरहाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में बाबर ने 6 हजार वनडे रन तो पूरे किए, लेकिन वह 34 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्का लगाकर कुल 29 रन बनाकर नाथन स्मिथ के खिलाफ कैच आउट हो गए।

मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान ने खबर लिखे जाने तक 39 ओवर बाद पांच विकेट के नुकसान पर कुल 167 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय तैयब ताहिर 14* और खुशदिल शाह 3* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बता दें, इस सीरीज के ओपनिंग मैच में कीवी टीम ने पाकिस्तान को 78 रनों से हराया था।

close whatsapp