जानें चैंपियंस ट्राॅफी में कौन हो सकता है अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर? - क्रिकट्रैकर हिंदी

जानें चैंपियंस ट्राॅफी में कौन हो सकता है अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर?

आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं

Afghanistan ODI Team (Image Credit- Twitter X)
Afghanistan ODI Team (Image Credit- Twitter X)

इस बार आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और टूर्नामेंट हाइब्रिड माॅडल के तहत पाकिस्तान और दुबई की सह-मेजबानी में खेला जाएगा है। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस टूर्नामेंट के लिए पहली बार अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने क्वालिफाई किया है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान, आगामी टूर्नामेंट में कुछ शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

अफगानिस्तान को चैंपियंस ट्राॅफी के लिए ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के साथ रखा गया है। वह अपना पहला मैच 21 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कराची में खेलेगी। खैर, आइए उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो टीम के लिए बेस्ट गेंदबाज, बल्लेबाज और ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं:

Afghanistan Squad for ICC Champions Trophy 2025

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान। रिजर्व: दरविश रसूली, बिलाल सामी।

चैंपियंस ट्राॅफी में अफगानिस्तान का बेस्ट बल्लेबाज- Ibrahim Zadran

सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान आगामी चैंपियंस ट्राॅफी में टीम के लिए बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। जादरान ने वर्ल्ड कप 2023 में अफगान टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। जादरान ने पिछले वर्ल्ड कप में खेली गई 9 पारियों में 47 की औसत से कुल 376 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 129* रनों की शानदार पारी भी देखने को मिली थी।

चैंपियंस ट्राॅफी में अफगानिस्तान का बेस्ट गेंदबाज- Fazalhaq Farooqi

आगामी चैंपियंस ट्राॅफी में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बेस्ट गेंदबाज फजलहक फारूकी साबित हो सकते हैं। आईपीएल के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में फारूकी ने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है। खबर लिखे जाने तक अफगान टीम के लिए खेले गए 39 वनडे मैचों में वह 31.78 की औसत से कुल 50 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

चैंपियंस ट्राॅफी में अफगानिस्तान का बेस्ट ऑलराउंडर- Azmatullah Omarzai

24 वर्षीय अफगानी ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई चैंपियंस ट्राॅफी में टीम के लिए बेस्ट ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं। हालांकि, टीम में मोहम्मद नबी भी मौजूद हैं, लेकिन तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में आक्रामक खेलने की वजह से वह टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं। अफगानिस्तान के लिए खेले गए 36 वनडे मैचों में उमरजई ने 45.35 की औसत से 907 रन बनाने के साथ 32.4 की इकाॅनमी से कुल 30 विकेट अपने नाम किए हैं।

close whatsapp