IND vs BAN Pitch Report, Weather: दुबई स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट देखें
20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला।
अद्यतन - फरवरी 20, 2025 11:08 पूर्वाह्न

IND vs BAN: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के साथ करेगी। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। देखा जाए तो हाल फिलहाल में दुबई का यह स्टेडियम भारतीय टीम के लिए यादों के हिसाब से अच्छा नहीं रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया को विराट कोहली की कप्तानी में भारत को इसी मैदान पर पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड से हार मिली थी और वह अपनी ही मेजबानी वाले विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया था।
IND vs BAN: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Dubai Pitch Report):
रिपोर्ट की मानें तो दुबई में भारत को मिलने वाली पिच भी नई होगी। दुबई स्टेडियम में दो ऐसी फ्रेश पिचें हैं, जिनका इस्तेमाल हाल फिलहाल में किसी भी मैच के लिए नहीं किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दुबई की पिच पहले की तरह धीमी नहीं रहेगी। पिचें थोड़ी तेज होंगी, जिससे स्पिनरों को फायदा मिलेगा। अगर स्पिनर थोड़ी तेज गेंद डालता है तो उसके लिए वहां काफी मदद मिल सकती है।
रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती के अलावा अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर यहां विकेटों का अंबार लगा सकते हैं। संभव है टीम इंडिया के सिलेक्टरों ने इसी वजह से 5 स्पिनरों को टीम में शामिल किया है। तेज गेंदबाजों के लिए भी काफी मौका है, लेकिन बल्लेबाज अगर नजर जमा ले तो रन भी बनेंगे। इसलिए जो भी टीम गेंदबाजी करेगी उसकी पूरी कोशिश होगी कि सामने वाली टीम का कोई भी बल्लेबाज मैदान पर अधिक देर तक नहीं टिके।
दुबई में स्टेडियम अब तक खेले गए हैं कितने वनडे मैच?
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ने 58 वनडे मैचों की मेजबानी की है। जिसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने 34 मैच जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 22 मैच जीते हैं।
दुबई स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर-
पहली पारी का औसत स्कोर 218 है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 192 है।
दुबई स्टेडियम हाईएस्ट टोटल वनडे में-
इस मैदान पर हाईएस्ट टोटल 355/5 इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। वहीं सबसे लोएस्ट टोटल 91/10 नामीबिया ने यूएई के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर सबसे सफल रन चेज 287/8 श्रीलंका के नाम है, टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था। वहीं लोएस्ट टोटल 168/10 को यूएई ने नेपाल के खिलाफ डिफेंड किया था।
IND vs BAN: दुबई का वेदर रिपोर्ट (Dubai Weather Report):
भारत और बांग्लादेश के बीच मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें 20 फरवरी गुरुवार को एक-दूसरे के सामना करेंगी। 20 फरवरी को दुबई के मौसम की बात की जाए तो एकदम साफ रहने वाला है। दुबई में उस दिन बारिश का कोई भी चांस नहीं है। वहीं उस दिन तापमान अधिक्तम 33 डिग्री रहेगा।