SM Trends: 19 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 19 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो चुकी है।

SM Trends Of 19 Feb
SM Trends Of 19 Feb

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो चुकी है और टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी अच्छी शुरुआत की है और उनके दो महत्वपूर्ण विकेट पावरप्ले में ही गिरा दिए हैं।

फिलहाल पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। हालांकि, टीम के पास अभी भी ऐसे कई धाकड़ बल्लेबाज है जो इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर सकते हैं।

वहीं आईसीसी ने आज यानी 19 फरवरी को लेटेस्ट बल्लेबाजी वनडे रैंकिंग जारी की है। इस बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल ने पहला स्थान हासिल किया है। शुभमन गिल ने पाकिस्तान के बाबर आजम को पछाड़कर पहला स्थान अपने नाम किया। बाबर आजम अब आईसीसी बल्लेबाजी वनडे रैंकिंग में दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं।

 

 

close whatsapp