संजू सैमसन हैं धोनी के बड़े फैन, आईपीएल 2025 से पहले दिग्गज खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा की - क्रिकट्रैकर हिंदी

संजू सैमसन हैं धोनी के बड़े फैन, आईपीएल 2025 से पहले दिग्गज खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा की

भले ही दिग्गज खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग में अभी भी खेलते हुए देखा जाता है।

M S Dhoni And Sanju Samson (Pic Source-X)
M S Dhoni And Sanju Samson (Pic Source-X)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। यही नहीं उन्हें दुनिया के बेहतरीन कप्तानों में भी शामिल किया जाता है। भले ही दिग्गज खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग में अभी भी खेलते हुए देखा जाता है।

तमाम क्रिकेट फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें आगामी आईपीएल सीजन में धोनी के बल्ले से बड़े-बड़े शॉट देखने को मिले। बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

हाल ही में एक इवेंट में महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय टीम के शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को मेहमान के रूप में बुलाया गया था। इस इवेंट में संजू सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की।

संजू सैमसन ने कहा कि,’जब भी माही भाई को मैं खेलते हुए देखता हूं तो मेरे मन में सिर्फ यही बात उठता है कि थोड़ा और। जब भी धोनी भाई आईपीएल में भाग लेने आते हैं तो सब लोग मुझसे पूछते हैं कि वह संन्यास कब लेंगे। मेरा हमेशा यही मन होता है कि उन्हें थोड़ा और खेलते हुए देखा जाए।

इस चीज से मुझे खुशी मिलती है। सच बताऊं तो सभी के मन में यह सवाल उठ रहा होता है। भारतीय लोगों की सोच रही है कि हर चीज में थोड़ा और होना जरूरी है।’

यहां देखें वीडियो:

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। एमएस धोनी एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे। वह उन खिलाड़ियों में हैं, जिन्होंने आईपीएल के सभी 17 सीजन में भाग लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इस अनुभवी खिलाड़ी ने 234 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 134 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 4669 रन बनाए हैं।

 

close whatsapp