भारत-पाकिस्तान मैच के पांच विवादित मोमेंट के बारे में यहां जानें - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत-पाकिस्तान मैच के पांच विवादित मोमेंट के बारे में यहां जानें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 23 फरवरी को खेला जाना है।

Venkatesh Prasad and Aamer Sohail
Venkatesh Prasad and Aamer Sohail. (Photo Source: Twitter)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 23 फरवरी को खेला जाना है। इन दोनों ही टीमों के बीच अभी तक कई बेहतरीन मैच खेले जा चुके हैं, जिसका तमाम फैंस ने जमकर लुफ्त उठाया है।

आगामी मैच भी काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। हालांकि, इन दोनों ही टीमों के बीच काफी बार विवादित मोमेंट भी देखने को मिले हैं। आज हम आपको ऐसे ही पांच विवादित लम्हों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे क्रिकेट में देखे गए।

1- जावेद मियांदाद का कंगारू जंप

Javed Miandad and Kiran More
Javed Miandad and Kiran More. (Photo Source: Twitter)

1992 वर्ल्ड कप का भारत बनाम पाकिस्तान मैच अभी भी कई क्रिकेट फैंस को याद है। इस मैच में पाकिस्तान के जावेद मियांदाद किरण मोरे के बार-बार अपील करने से काफी परेशान हो गए थे।

यही नहीं विकेटकीपर किरण मोरे विकेट के पीछे लगातार बातचीत कर रहे थे। जैसे ही जावेद मियांदाद ने अपना रन पूरा किया, वह कंगारू की तरह उछलने लगे। क्रिकेट फैंस और कमेंटेटर भी इसको देख हंसने लगे।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp