CT2025: रहमत शाह ने पकड़ा डेविड मिलर का जबरदस्त कैच, दंग रह गए सभी, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

CT2025: रहमत शाह ने पकड़ा डेविड मिलर का जबरदस्त कैच, दंग रह गए सभी, देखें वीडियो

डेविड मिलर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 18 गेंद पर एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए।

SA vs AFG (Pic Source-X)
SA vs AFG (Pic Source-X)

इस समय अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट खोकर 315 रनों का स्कोर बनाया।

टीम की ओर से रयान रिकल्टन ने शतकीय पारी खेली। वहीं टेम्बा बावुमा, रासी वैन डर डुसेन और एडन मार्करम ने अर्धशतक बनाए। आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 18 गेंद पर एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए।

मिलर का रहमत शाह ने बाउंड्री लाइन के पास बेहतरीन कैच पकड़ा, जिसको देख खुद साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज भी हैरान रह गए। यह सब देखने को मिला साउथ अफ्रीका की पारी के 48वें ओवर में। यह ओवर अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी फेंकने आए थे। उनके ओवर की अंतिम गेंद पर डेविड मिलर ने बड़ा शॉट खेला। गेंद उनके बल्ले से अच्छी तरह लगी भी। हालांकि, बाउंड्री लाइन पर खड़े रहमत शाह ने बेहतरीन दौड़ लगाई और डाइव मार कर इस कैच को पूरा किया।

यहां देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

साउथ अफ्रीका की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज Ryan Rickelton ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान Ryan Rickelton ने सात चौके और एक छक्का मारा। Ryan Rickelton के अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों का योगदान दिया, जबकि‌ रासी वैन डर डुसेन ने 52 रन और एडन मार्करम ने 52* रन बनाए।

अब अफगानिस्तान को मैच जीतने के लिए 316 रन बनाने है। हालांकि, टीम ने पावरप्ले में ही अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है।

close whatsapp