IND vs PAK Pitch Report & Weather: दुबई स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानें- क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs PAK Pitch Report & Weather: दुबई स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानें-

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Dubai Stadium (Photo Source: Getty Images)
Dubai Stadium (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 23 फरवरी के दिन का महा-मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच दुबई में खेला जाने वाला है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेगी। दूसरी ओर मेजबान पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। अगर टीम यह मैच हारती है, तो वो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती है।

जारी टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें ग्रुप-ए का हिस्सा है। पाकिस्तान को अपने पहले मैच में 60 रन से हार झेलनी पड़ी। जबकि भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से शिकस्त दी। दोनों टीमों के बीच अब तक 135 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से 73 में पाकिस्तान और 57 में भारत ने जीत दर्ज की है। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भी पाकिस्तान का पलड़ा भारी है, टीम ने पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी मुकाबले से पहले आइए आपको दुबई स्टेडियम की पिच और मौसम रिपोर्ट बताते हैं-

IND vs PAK: दुबई स्टेडियम पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिनरों को ज्यादा मदद करती हुई नजर आएगी। पिच धीमी रहेगी, जिसके चलते बल्लेबाजों को शुरुआत में संभल कर खेलना होगा। दुबई में अब तक सिर्फ चार टीमें ही वनडे में 300 रन का आंकड़ा पार कर पाई हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 219 रन रहा है। इसलिए 250 से ज्यादा का लक्ष्य अच्छा माना जाता है। यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही होगा।

दुबई स्टेडियम आंकड़े और रिकॉर्ड (ODIs में)-

कुल मैच 59
पहली पारी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते  22
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते  35
नो रिजल्ट  01
मैच टाई 01
पहली पारी का औसत स्कोर 228
हाईएस्ट टीम टोटल  355
सक्सेसफुल रन चेज  285

IND vs PAK: दुबई मौसम रिपोर्ट

AccuWeather के अनुसार, रविवार, 23 फरवरी को बारिश की संभावना मात्र 1% है। दिन में बादल छाए रहने का अनुमान 27% है, और हवा 30 किमी/घंटे से चलने की उम्मीद है।

close whatsapp