Alex Carey ने पकड़ा ऐसा गजब का कैच, जिसे देख England टीम के उड़ गए तोते - क्रिकट्रैकर हिंदी

Alex Carey ने पकड़ा ऐसा गजब का कैच, जिसे देख England टीम के उड़ गए तोते

England और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी मैच में देखने को मिला एक गजब का कैच।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

Champions Trophy 2025 में आज आस्ट्रेलिया टीम का मुकाबला England से हो रहा है, जहां इस मैच में इंग्लिश टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं मैच के आगाज के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी Alex Carey ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसे देख हर कोई हैरान है और अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करारी हार के साथ ये टूर्नामेंट खेलने आई है England टीम

वैसे तो England टीम Champions Trophy 2025 के लिए स्टार खिलाड़ियों से लबरेज हो कर आई है, लेकिन ये टीम एक करारी हार के साथ पाकिस्तान पहुंची थी। जहां हाल ही में इंग्लैंड टीम ने भारत का दौरा किया था, इस दौरान टीम इंडिया ने पहले इंग्लिश टीम को टी20 सीरीज में 4-1 से हराया और उसके बाद वनडे सीरीज में 3-0 से करारी मात दी। दूसरी ओर टीम इंडिया का हर खिलाड़ी इस वक्त गजब की लय में नजर आ रहा है।

England टीम के भी होश उड़ गए ये कैच देख

*England और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी मैच में देखने को मिला एक गजब का कैच।
*जहां इस दौरान Alex Carey ने पड़ा था बल्लेबाज Phil Salt का शानदार कैच।
*वहीं Alex Carey ने इस कैच को हवा में उछलकर सिर्फ एक हाथ से पकड़ा था।
*दूसरी ओर उनका ये कैच देख मैदान पर साथी और विरोधी खिलाड़ी रह गए थे दंग।

 Alex Carey का ये कमाल का कैच आप लोग भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

England टीम एक और बल्लेबाज का कैच पकड़ा था कैरी ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

अपने स्टार खिलाड़ियों के बिना खेलने आई है ऑस्ट्रेलिया टीम

हाल के समय में ऑस्ट्रेलिया टीम ने ICC टूर्नामेंट में गजब का प्रदर्शन किया है, लेकिन इस बार Champions Trophy 2025 में ये टीम अपने स्टार खिलाड़ियों के बिना ही पाकिस्तान आई है। जहां टीम के कप्तान पैट कमिंस के अलावा हेजलवुड, मिचेल मार्श और मिचेल स्टार्क इस बार ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा नहीं है। ऐसे में देखना अहम होगा की इस बार ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में कैसा रहता है और टीम कितने मैचों में जीत की कहानी लिखती है।

close whatsapp