SM Trends: 22 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 22 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

SM Trends Of 22 Feb
SM Trends Of 22 Feb

इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हालांकि, उनका यह फैसला अभी तक गलत साबित हुआ है और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मैच में दबाव बनाया हुआ है।

इंग्लैंड की ओर से शानदार सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी बेहतरीन पारी की वजह से इंग्लैंड इस मैच में बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है।

वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महत्वपूर्ण मैच 23 फरवरी को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आगामी मैच के लिए दोनों ही टीमों को जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया।

इसके साथ ही महिला प्रीमियर लीग 2025 का शानदार मैच आज यानी 22 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच में खेला जाना है। दोनों ही टीमों को इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

 

close whatsapp