धीमी बल्लेबाजी को नहीं सुधार रहे हैं Babar Azam, नेट्स में गेंदबाजी के जरिए किया Time Pass

धीमी बल्लेबाजी को नहीं सुधार रहे हैं Babar Azam, नेट्स में गेंदबाजी के जरिए किया Time Pass

बल्लेबाज Babar Azam का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।

Babar Azam (Image Credit- Instagram)
Babar Azam (Image Credit- Instagram)

Babar Azam का नाम पाकिस्तान टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में आता है, साथ ही ये खिलाड़ी काफी समय तक टीम का कप्तान भी रहा था। लेकिन अब बाबर पाक टीम में एक बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं, वहीं अब इस खिलाड़ी का वीडियो सामने आया है जिसमें बाबर नेट्स में टाइम पास करते हुए नजर आ रहे हैं।

पहले मैच के बाद Babar Azam हुए थे काफी Troll

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान टीम ने अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला, जहां इस मैच में पाक टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर इस मैच में Babar Azam ने अर्धशतक लगाया था, लेकिन उसके बाद भी उनको सोशल मीडिया पर खूब Troll किया गया था। दरअसल,  इस मैच में बाबर ने 90 गेंदों का सामना किया था, इस दौरान इन 90 गेंदों में उनके बल्ले से सिर्फ 64 रन ही निकले थे। जिसके बाद इस धीमी बल्लेबाज के कारण ये खिलाड़ी सभी के निशाने पर आ गया था, साथ ही सोशल मीडिया पर बाबर को लेकर मजेदार मीम्स भी बने थे।

Babar Azam ने नेट सेशन में किया Time Pass

*सोशल मीडिया पर बल्लेबाज Babar Azam का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*जहां वीडियो में बाबर बल्लेबाजी अभ्यास छोड़ गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान बाबर ने काफी देर तक साथी खिलाड़ियों के खिलाफ की स्पिन गेंदबाजी।
*साथ ही वीडियो में खुद ने भी बोल दिया- कि मुझे गेंदबाजी करने में ज्यादा मजे नहीं आते।

नेट्स में गेंदबाजी करते हुए Babar Azam का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

एक नजर डालते हैं पाक टीम के इस वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

हरभजन सिंह ने पाक टीम को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान

टीम  इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने हाल ही में एक बयान दिया था, तो पाकिस्तान टीम से जुड़ा था। हरभजन सिंह ने अपने बयान में कहा था कि- मैंने कई सालों से ऐसी पाकिस्तानी टीम नहीं देखी,  जब हम इस टीम के साथ खेलते थे तो हमेशा ऐसा लगता था कि वो आपको हरा सकती है। वहीं इस मौजूदा टीम में ऐसे खिलाड़ी हो सकते हैं जो अपने दम पर मैच जीत सकते हैं, लेकिन वो यूनिटी स्पष्ट नहीं है।

close whatsapp