Bumrah के इस वीडियो को आप बार-बार देखेंगे, वाइफ और साथी खिलाड़ियों से की मजेदार बातचीत
ICC ने Jasprit Bumrah का एक वीडियो शेयर किया है।
अद्यतन - फरवरी 23, 2025 7:58 अपराह्न

इस बार चोट के कारण Jasprit Bumrah चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है, जो टीम इंडिया के लिए बड़ा नुकसान है। इस बीच ये गेंदबाज इस वक्त दुबई में मौजूद हैं, जहां वो इंडिया और पाकिस्तान का मैच स्टेडियम में देखने पहुंचे हैं और उनसे जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
इंटरनेट पर सुपर वायरल हो गया Jasprit Bumrah का ये वीडियो
ICC ने Jasprit Bumrah का एक वीडियो शेयर किया है, जहां इस वीडियो में बुमराह दुबई के मैदान पर मस्ती-मजाक करते दिखे। जहां सबसे पहले वो अपनी वाइफ संजना से बात करते हुए नजर आए वीडियो में, जिसके बाद वो विराट से मिले और कोहली ने उनके बैक के बारे में पूछा। फिर शमी से गले मिले बुमराह और कहा आप दिग्गज हो, साथ ही दोनों ने एक-दूसरे का हाल-चाल पूछा। तो अक्षर ने मजाक में बुमराह को बोला आ यार Warm Up कर ले और बुमराह ने बताया की वो दूसरी साइड से मैदान में आए, साथ ही जसप्रीत बुमराह ने अपनी वाइफ को बोला मेरे ICC Awards आप ही लेकर आना।
Jasprit Bumrah का ये वीडियो देख सच में मजा आ जाएगा
अपने Awards के साथ में बुमराह ने शेयर किया ये पोस्ट
शमी ने किया आज अपने प्रदर्शन से निराश
बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में मोहम्मद शमी ने Jasprit Bumrah की कमी नहीं खलने दी थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ शमी का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा। जहां इस दौरान शमी ने कुल 8 ओवर डाले थे, अपने इस स्पेल में तेज गेंदबाज ने 43 रन दिए थे और उनको एक भी विकेट नहीं मिला। साथ ही शमी ने पहले ही ओवर में कई वाइड गेंदे भी डाल दी थी।
बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन कैसा रहा?
*दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ शमी को छोड़ बाकी गेंदबाजों ने किया दमदार प्रदर्शन।
*जहां इस दौरान कुलदीप यादव ने कमाल गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट किए अपने नाम।
*तो हार्दिक ने लिए 2 अहम विकेट, बाबर के अलावा Saud Shakeel को आउट किया।
*वहीं जडेजा के साथ-साथ अक्षर पटेल और हर्षित राणा ने 1-1 विकेट किया अपने नाम।