25 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - फरवरी 25, 2025 9:11 पूर्वाह्न

1) सोफी एक्लेस्टोन ने आरसीबी के खिलाफ मचाई तबाही, सुपर ओवर में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में निभाई अहम भूमिका
24 फरवरी को यूपी वारियर्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के इतिहास के पहले सुपर ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को हराया। यूपी ने आरसीबी को सुपर ओवर में जीत के लिए नौ रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन आरसीबी लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। बंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं और अंत में यूपी जीत दर्ज करने में सफल रही। इस मैच को सुपर ओवर तक ले जाने का श्रेय सोफी एक्लेस्टोन को जाता है जिनकी अंतिम ओवर में शानदार बल्लेबाजी से डब्ल्यूपीएल में पहली बार मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिये निकला।
2) न्यूजीलैंड की जीत से टूटा पाकिस्तान का सपना, रिजवान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से हुई बाहर
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मैच आज यानी 24 फरवरी को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच में खेला गया। इस मैच को न्यूजीलैंड ने पांच विकेट रहते अपने नाम किया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और शुरुआती झटके लगने के बावजूद बांग्लादेश को वापसी करने का मौका नहीं दिया। बता दें कि मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 236 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने आसानी के साथ इस लक्ष्य को हासिल का लिया। उन्होंने 46.1 ओवर में 240 रन बनाए।
3) BAN vs NZ: बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्राॅफी में रचिन रविंद्र ने ठोका शतक, कुछ दिनों पहले लगी थी चोट
आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में इस बार शतकों की झड़ी सी लगती हुई नजर आई है। तो वहीं, अब एक और शतक बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच रावलपिंडी में जारी 7वें मैच में देखने को मिला है। बता दें कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 95 गेंदों में शतक पूरा किया। यह जारी टूर्नामेंट का कुल 9वां शतक है। तो वहीं, यह रविंद्र के वनडे करियर का चौथा और चैंपियंस ट्राॅफी में उनका पहला शतक है। साथ ही इस शतक के साथ वह चैंपियंस ट्राॅफी में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रचिन ने यह कारनामा 25 साल और 98 दिनों की उम्र में कर दिखाया है। इसके अलावा इस शतक के साथ वह न्यूजीलैंड के लिए आईसीसी इवेंट में सबसे ज्यादा शतक (4) लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। रचिन ने विलियमसन (3) को पीछे छोड़ दिया है।
4) भारत के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम में बवाल, कोच और सपोर्ट स्टाफ को बर्खास्त करने की बड़ी रिपोर्ट आई सामने
पीसीबी से एक सोर्स ने एनडीटीवी के हवाले से कहा- जाहिर तौर पर चैंपियंस ट्राॅफी में टीम के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया हो रही है। बोर्ड ने अभी तक इस पर फैसला नहीं किया है कि टीम में (लाल और सफेद गेंद वाली टीमों के लिए) अलग-अलग मुख्य कोच होंगे या नहीं, लेकिन एक बात तय है कि चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद अब मौजूदा सपोर्ट स्टाफ में बदलाव किया जाएगा। सोर्स द्वारा इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वर्तमान पाकिस्तान टीम के हेड कोच और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर आकिब जावेद को उनकी भूमिका से चैंपियंस ट्राॅफी के बाद हटाया जा सकता है।
5) “पाक टीम की सिलेक्शन AI से हुई है”- मोहम्मद हफीज ने भारत के खिलाफ मैच के बाद PCB पर साधा निशाना
भारत के खिलाफ मिली हार के बाद मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसीन नकवी और मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया। हफीज ने तंजिया लहजे में कहा कि पाकिस्तान टीम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने सिलेक्ट किया है। हफीज ने ‘गेम ऑन है’ शो में कहा, ”पाकिस्तान के पूरे स्क्वॉड में जिसने ओपनिंग की है, वो फहीम अशरफ हैं। टीम की सिलेक्शन AI से हुई है। अक्सर बहुत बातें की जाती हैं कि उनके पास स्टेटिशियन हैं, हमें टीम बनानी आती है, हमें सबकुछ पता है। AI की मदद से टीम बनेगी। पहले अपना नाम AI पर सर्च करो।”
6) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आतंकियों का खतरा, विदेशी नागरिकों के किडनैपिंग का प्लान! पढ़ें बड़ी खबर
पाकिस्तान की इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) से संभावित खतरे के बारे में चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाले विदेशी नागरिकों का अपहरण करने की योजना बना रहा है। आतंकवादी संगठन विशेष रूप से चीनी और अरब नागरिकों को निशाना बनाने का प्लान बना रहा है, जो इन देशों के आगंतुकों द्वारा अक्सर उपयोग किए जाने वाले पोर्ट, हवाई अड्डों, कार्यालयों और आवासीय क्षेत्रों पर निगरानी कर रहा है।
7) पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार वाले बयान पर अभय सिंह उर्फ IIT बाबा ने लिया यू-टर्न, कहा- अपना दिमाग…
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 का हाई-वोल्टेज मैच होने से पहले, अभय सिंह उर्फ आईआईटी बाबा (IIT Baba) ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि टीम इंडिया और विराट कोहली ऐड़ी-चोटी का जोर लगा लें, लेकिन फिर भी वे यह मैच हारेंगे। भारत की पाकिस्तान की जीत के बाद अभय सिंह उर्फ IIT Baba ने अपने उस बयान से यू-टर्न ले लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की पाकिस्तान के खिलाफ हार होगी। बाबा ने कहा था कि इस बार हम इनको (भारतीय टीम ) हरवा देंगे। लेकिन अब आईटीटी बाबा ने अपने लेटेस्ट बयान में कहा है कि लोगों को अपना दिमाग यूज करना चाहिए।
8) दुबई में पाकिस्तान को पस्त करने के बाद, मस्त Chill कर रहे हैं ऑलराउंडर Hardik Pandya
जब भी Hardik Pandya पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने उतरते हैं, जो इस दौरान ऑलराउंडर का उत्साह और जोश अलग लेवल पर होता है। ऐसा ही कुछ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में देखने को मिला, जहां हार्दिक ने पाक बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाने का काम किया है और अब ये खिलाड़ी Chill कर रहा है। Hardik Pandya ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी में 2 अहम विकेट लिए थे, जिसके बाद खेल पूरी तरह बदल गया था। पहले हार्दिक ने बाबर को पवेलियन का रास्ता दिखाया था, उसके बाद उन्होंने अर्धशतक लगाने वाले Saud Shakeel को आउट कर पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका दिया था।
9) पाकिस्तानी महिला फैन से दोस्ती करते दिखे Suryakumar Yadav, ये सब Devisha भाभी के सामने हो रहा था
दुबई में हुए भारत-पाकिस्तान मैच को देखने टीम इंडिया के कुछ स्टार खिलाड़ी भी पहुंचे थे, जहां इस लिस्ट में Suryakumar Yadav के अलावा अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का नाम शामिल था। इस बीच अब सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल भारत पाकिस्तान का मैच देखने दुबई पहुंचे सूर्यकुमार यादव ने मैच के दौरान एक महिला फैन से बात की।