Rawalpindi स्टेडियम में देखने को मिला Virat Kohli का क्रेज, खास जर्सी लेकर मैच देखने पहुंचा फैन
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश मैच के बीच देखने को मिला था एक गजब का नजारा।
अद्यतन - फरवरी 25, 2025 11:53 पूर्वाह्न

Virat Kohli का क्रेज हर उस देश में है, जहां क्रिकेट खेला जाता है। वहीं इस लिस्ट में पाकिस्तान देश का नाम भी शामिल है, जहां विराट कोहली को प्यार करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में अब न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश मैच से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कोहली का क्रेज देखने को मिला है।
पाकिस्तान के खिलाफ धाकड़ पारी खेली थी Virat Kohli ने
जी हां, हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था, जहां इस मैच में Virat Kohli ने धाकड़ बल्लेबाजी की थी। इस दौरान विराट ने 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी, साथ ही टीम की जीत में अहम भूमिका भी निभाई थी। वहीं शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने अपने फेवरेट शॉट यानी की Cover Drive को लेकर खुलकर बात की थी और कहा था कि पाक टीम के खिलाफ मैंने रिस्क लेकर ये शॉट खेला था।
पाकिस्तान में अलग लेवल पर है Virat Kohli का क्रेज
*न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश मैच के बीच देखने को मिला था एक गजब का नजारा।
*Rawalpindi स्टेडियम में एक फैन खास जर्सी लेकर पहुंचा था मुकाबले को देखने।
*जहां पाक टीम की इस जर्सी पर लिखा था Virat Kohli का नाम और उनका जर्सी नंबर।
*वहीं बड़ी Screen पर जर्सी का वीडियो देख ये फैन हो गया था काफी ज्यादा उत्साहित।
Virat Kohli से जुड़ा ये वीडियो शेयर किया है ICC ने
पाकिस्तान में मनाया गया था विराट के शतक का जश्न
इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था, जहां इस वीडियो को पाकिस्तान के एक पत्रकार ने शेयर किया था। वायरल वीडियो में कुछ लोग टीम इंडिया की जीत और विराट कोहली के शतक का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो को शेयर करने वाला पत्रकार खुद भी पाकिस्तान का था, साथ ही पत्रकार ने कैप्शन उर्दू में लिखा था और इसकी हिंदी कुछ इस प्रकार था-इस्लामाबाद में क्रिकेट प्रशंसक विराट कोहली के शतक का जश्न मना रहे हैं। वैसे पाक टीम के कई पूर्व खिलाड़ी भी विराट को काफी पसंद करते हैं और समय-समय पर वो कोहली की तारीफ करते नजर आ जाते हैं।
एक नजर डालते हैं इस वायरल वीडियो पर
اسلام آباد میں موجود کرکٹ شائقین ویرات کوہلی کی سینچری پر خوشی مناتے ہوئے https://t.co/5KyXSQMhdh pic.twitter.com/51Uliy4GNm
— Muhammad Faizan Aslam Khan (@FaizanBinAslam1) February 23, 2025