Bangladesh के खिलाड़ी ने किया था ऐसा गजब का रन आउट, सर जडेजा भी ये देख हो जाएंगे हैरान
न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेशी खिलाड़ी ने फील्डिंग के दौरान दिखाई थी गजब तेजी।
अद्यतन - फरवरी 25, 2025 3:27 अपराह्न

Bangladesh टीम बड़ी उम्मीदों के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने आई थी, लेकिन खिलाड़ियों के घटिया प्रदर्शन ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस बीच टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना ग्रुप स्टेज मैच खेला था, इस दौरान एक बांग्लादेशी खिलाड़ी के थ्रो ने क्रिकेट जगत में काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
सफर खत्म हो गया है Bangladesh टीम का
जी हां, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में Bangladesh टीम का खत्म हो गया है, जहां टीम लगातार दो मैच हार गई है और उसके बाद टीम का आगे बढ़ने का सफर भी रूक गया है। बांग्लादेश टीम को पहले मैच में टीम इंडिया से हार मिली थी, उसके बाद दूसरे मैच में ये टीम न्यूजीलैंड के हाथों हार गई। ऐसे में अब बांग्ला टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेलकर स्वदेश रवाना हो जाएगी।
Bangladesh टीम के खिलाड़ी ने क्या थ्रो लगाया था
*न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेशी खिलाड़ी ने फील्डिंग के दौरान दिखाई थी गजब तेजी।
*Mahmudullah ने अपने Direct Hit के जरिए किया था कीवी बल्लेबाज को आउट।
*तेजी से रन लेने का प्रयास कर रहे थे Tom Latham, लेकिन शानदार थ्रो ने किया खेल खराब।
*ICC ने शेयर किया था ये वीडियो, जो बांग्लादेशी फैन्स को आया काफी ज्यादा पसंद।
आप भी देखो Bangladesh टीम के खिलाड़ी की ये तेजी
बीच मैच में देखने को मिला था गजब का नजारा
दूसरी ओर ICC ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया था, जो काफी ज्यादा ही वायरल हो गया था और ये वीडियो न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान का था। जहां ये वीडियो Rawalpindi स्टेडियम का था, इस दौरान एक फैन खास जर्सी लेकर मुकाबला देखने पहुंचा था। जहां पाक टीम की इस जर्सी पर Virat Kohli का नाम और उनका जर्सी नंबर लिखा था। दूसरी ओर बड़ी Screen पर जर्सी का वीडियो देख ये फैन काफी ज्यादा उत्साहित हो गया था। इससे पहले पाकिस्तान से एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वहां के कुछ फैन्स विराट के शतक का जश्न मनाते हुए नजर आए थे।