WPL 2025: तितास साधु की बेहतरीन inswing गेंद पर एश्ले गार्डनर हुई क्लीन बोल्ड, देखें VIDEO

WPL 2025: तितास साधु की बेहतरीन inswing गेंद पर एश्ले गार्डनर हुई क्लीन बोल्ड, देखें VIDEO

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

WPL 2025 (Pic Source-X)
WPL 2025 (Pic Source-X)

इस समय महिला प्रीमियर लीग 2025 का शानदार मैच गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में नवी मुंबई के डॉक्टर डीवाई पाटील स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम का यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और उन्होंने गुजरात जायंट्स को दबाव में डाला हुआ है।

टीम की ओर से युवा तेज गेंदबाज तितास साधु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स महिला टीम की कप्तान एश्ले गार्डनर को आउट कर अपनी टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। एश्ले गार्डनर इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही और 3 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गई।

तितास साधु ने गुजरात जायंट्स की कप्तान को काफी अच्छी इनस्विंग गेंद फेंकी जिसको एश्ले गार्डनर बिल्कुल भी नहीं समझ पाई और बोल्ड हो गई। महिला प्रीमियर लीग 2025 में अभी तक गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और तमाम फैंस का दिल जीता है। तमाम फैंस को उम्मीद थी कि दिल्ली के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाज को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा हालांकि ऐसा नहीं हुआ और गुजरात जायंट्स को बड़ा झटका लगा है।

दिल्ली के खिलाफ काफी खराब स्थिति में है गुजरात जायंट्स

गुजरात टीम के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। महिला प्रीमियर लीग 2025 की अंक तालिका में गुजरात जायंट्स सबसे निचले पायदान पर है। उन्होंने अभी तक तीन मैच खेले हैं जिसमें सिर्फ एक में गुजरात में जीत दर्ज की है। दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो उन्होंने चार मैच खेले हैं जिसमें दो में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन की अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स अगर गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच जीत जाती है तो वह अंक तालिका में पहले स्थान पर आ जाएगी। वहीं गुजरात जायंट्स भी इस मैच को जीत कर अपने पायदान को बेहतर करना चाहेगी। फिलहाल गुजरात टीम काफी खराब स्थिति में है और अगर उन्हें मैच में वापसी करनी है तो यहां से एक बड़ी साझेदारी करनी होगी। यही नहीं गेंदबाजों को भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभानी होगी।

close whatsapp