Virat Kohli का फैन हुआ न्यूजीलैंड का ये स्टार ऑलराउंडर

विराट कोहली का फैन हुआ न्यूजीलैंड का ये स्टार ऑलराउंडर, कहा- 300 वनडे मैच खेलना अपने आप में…..

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ आज खेलेंगे अपना 300वां वनडे मैच।

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 02 मार्च को अपना 300वां वनडे इंटरनेशनल खेलने के लिए दुबई के मैदान पर उतरेंगे। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि भारत के स्टार बल्लेबाज की ‘विरासत’ कई वर्षों तक चमकती रहेगी और युवा क्रिकेटरों की पीढ़ियों को ‘प्रेरित’ करती करेगी। कोहली महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और युवराज सिंह के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के सातवें क्रिकेटर बन जाएंगे।

IPL में विराट कोहली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके ग्लेन फिलिप्स ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें व्यक्तिगत रूप से थोड़ा-बहुत जानना मेरे लिए बहुत बढ़िया है। ’’ उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले कहा, ‘‘वह एक बहुत मेहनती खिलाड़ी हैं और उन्होंने खेल के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए और युवा खिलाड़ियों के लिए जो कुछ भी किया है, वह बहुत शानदार है।”

ग्लेन फिलिप्स ने जमकर की विराट कोहली की तारीफ

कीवी ऑलराउंडर ने आगे कहा कि आधुनिक समय के क्रिकेट में जब टी20 क्रिकेट पर जोर दिया जा रहा है उस समय में 300 वनडे खेलना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसको लेकर कहा, मुझे लगता है कि भविष्य में उनकी विरासत को लंबे समय तक याद रखा जाएगा, जिससे बहुत से लोग प्रेरित होंगे।

300 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलना बड़ी उपलब्धि है, खासकर आज के समय में जहां वनडे क्रिकेट पहले की तरह नहीं खेला जाता है। इसलिए यह उनके लिए वाकई शानदार है। फिलिप्स ने उम्मीद जताई कि न्यूजीलैंड के सीनियर खिलाड़ी केन विलियमसन भी जल्द ही रन बनाने के मामले में कोहली के साथ शामिल हो जाएंगे।

विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक शतक पाकिस्तान के खिलाफ जड़ चुके हैं। ऐसे में वह अपने 300वें वनडे मैच में भी एक बड़ी पारी खेलकर इसको यादगार बनाना चाहेंगे। इस मैच का नतीजा ये तय करेगा कि ग्रुए ए में कौन पॉइंट्स टेबल में नंबर एक और नंबर दो पर रहेगा।

close whatsapp