विराट कोहली से पहले 300 वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, देखें

विराट कोहली से पहले 300 वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, दिग्गज भारतीयों का नाम शामिल

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 02 मार्च को खेलेंगे अपना 300वां वनडे मैच।

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत अपने आखिरी ग्रुप राउंड मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना करेगा। यह मैच भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए काफी खास है। दुबई में खेले जाने वाला यह मैच कोहली के करियर का 300वां वनडे मुकाबला होगा। वह वनडे में मैचों का तिहरा शतक लगाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे। इससे पहले सिर्फ छह भारतीय बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने 300 या उससे ज्यादा वनडे खेले हैं।

कोहली के पूर्व आईपीएल टीम साथी और वेस्टइंडीज के पावरहाउस क्रिस गेल 300 वनडे मैचों में खेलने वाले आखिरी खिलाड़ी थे, जिन्होंने भारत के खिलाफ अगस्त 2019 में यह उपलब्धि हासिल की थी। भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन 300 वनडे मैचों की उपलब्धि तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी थे।

अजहरुद्दीन ने अपना 300वां वनडे अक्टूबर 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला और इस फॉर्मेट में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। अजहरुद्दीन के बाद से, 20 अन्य क्रिकेटरों ने कम से कम 300 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 463 मैचों के साथ लिस्ट में टॉप पर हैं। कोहली 300 एकदिवसीय मैच खेलने वाले सातवें भारतीय क्रिकेटर होंगे, जो इस खास क्लब में अजहरुद्दीन, तेंदुलकर, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और युवराज सिंह के साथ शामिल होंगे।

कोहली ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया और तब से 50 ओवर फॉर्मेट में 51 शतकों के साथ अपना दबदबा बना लिया है। कोहली ने मुंबई में 2023 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 50वें शतक के साथ तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा था। इस प्रारूप में कोहली अब तक 14,083 रन बना चुके हैं। केवल तेंदुलकर (18,426) और कुमार संगकारा (14,234) ने वनडे में उनसे अधिक रन बनाए हैं।

300 वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट-

प्लेयर टाइम  मैच
सचिन तेंदुलकर 1989-2012 463
महेला जयवर्धने 1998-2015 448
सनथ जयसूर्या 1989-2011 445
कुमार संगकारा 2000-2015 404
शाहिद अफरीदी 1996-2015 398
इंजमाम उल हक 1991-2007 378
रिकी पोंटिंग 1995-2012 375
वसीम अकरम 1984-2003 356
एमएस धोनी 2004-2019 350
मुथैया मुरलीधरन 1993-2011 350
राहुल द्रविड़ 1996-2011 344
मोहम्मद अजरुद्दीन 1985-2000 334
तिलकरटने दिलशान 1999-2016 330
जैक कैलिस 1996-2014 328
स्टीव वॉ 1986-2002 325
चामिंडा वास 1994-2008 322
सौरव गांगुली 1992-2007 311
अरविंद डी सिल्वा 1984-2003 308
युवराज सिंह 2000-2017 304
शॉन पौलक 1996-2008 303
क्रिस गेल 1999-2019 301
विराट कोहली 2008-2025 299*

close whatsapp