WC 2023 के सेमीफाइनल को किया Shami ने याद, कैच छूटने के अलावा गेंदबाजी को लेकर शेयर किए जज्बात

WC 2023 के सेमीफाइनल को किया Shami ने याद, कैच छूटने के अलावा गेंदबाजी को लेकर शेयर किए जज्बात

ICC ने शेयर किया Mohammed Shami का एक वीडियो।

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)
Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

Mohammed Shami ने वर्ल्ड कप 2023 में शानदार गेंदबाज की थी, इस दौरान वो हर मैच में विकेट अपने नाम कर रहे थे। वहीं इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शमी ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का हाल खराब कर दिया था, अब उसी मैच को फिर से तेज गेंदबाज ने याद किया है और काफी कुछ बोला है।

Mohammed Shami ने याद किया वो सेमीफाइनल…

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में Mohammed Shami ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, इस दौरान उन्होंने 7 विकेट लेकर पूरे खेल को पलट दिया था। अब एक बार फिर से शमी ने उस मैच को याद किया है, साथ ही काफी कुछ बोला भी है। शमी ने कहा कि-अहम साझेदारी के दौरान मेरे से कीवी खिलाड़ी का कैच छूटा था उस मैच में, कैच छूटने के एक-दो ओवर में मेरे पर काफी प्रेशर था। रनअप पर खड़ा होकर सोच रहा था ये मुझे रन मार दे या विकेट दे दे, वो 15 मिनट मेरी लाइफ में ऐसे थे कि मुझे हर हाल में विकेट हासिल करना था और साझेदारी को तोड़ना था। आगे शमी बोले कि- उस समय पर विकेट मिलना हमारा Turning Point था और वहां से हमने पकड़ बना ली थी। फिर मैंने 7 विकेट लिए और टीम मैच जीती, साथ ही हम फाइनल में चले गए हैं और वो हमेशा मेरे लिए यादगार रहेगा।

एक नजर Mohammed Shami के इस वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC Hindi (@icchindiofficial)

ये वीडियो भी आपको काफी पसंद आएगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC Hindi (@icchindiofficial)

Mohammed Shami का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कैसा रहा है प्रदर्शन?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने अभी तक कुल 2 मैच खेले हैं, साथ ही दोनों ही मैचों में अपने नाम किए हैं। वहीं पहले मैच में Mohammed Shami ने बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट अपने नाम किए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ शमी संघर्ष करते हुए नजर आए और उनको एक भी विकेट नहीं मिल पाया।

लंबे समय तक क्रिकेट से दूर थे Mohammed Shami

*वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद Mohammed Shami ने देखा था बुरा दौर।
*टखने की करवानी पड़ी थी सर्जरी, लंबे समय तक रहे थे क्रिकेट से दूर।
*IPL 2024 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी नहीं खेल पाए थे शमी।
*फिर घरेलू क्रिकेट के जरिए शानदार वापसी की थी तेज गेंदबाज ने।

close whatsapp