बीजीटी के दौरान सैम कोंस्टास के साथ मौखिक विवाद को लेकर जसप्रीत बुमराह ने किया बड़ा खुलासा

BGT 2024-25 के दौरान सैम कोंस्टास के साथ मौखिक विवाद को लेकर जसप्रीत बुमराह ने किया बड़ा खुलासा

बुमराह ने हाल में ही बताया है कि उनकी उस सीरीज के दौरान कोंस्टास से क्या बातचीत हुई थी।

IND vs AUS
IND vs AUS (Photo by Cameron Spencer/Getty Images)

अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का पिछला ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी ज्यादा शानदार रहा था। बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में कमाल की गेंदबाजी के चलते बुमराह को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवाॅर्ड से नवाजा गया था। पूरी सीरीज के दौरान बुमराह की सीम बाॅलिंग के चर्चे देखने को मिले थे, जिन्होंने अकेले अपने कंधों पर टीम इंडिया की गेंदबाजी का भार उठा रखा था।

साथ ही पूरी सीरीज के दौरान दोनों ही टीमों के बीच काफी बैंटर देखने को मिले। तो इन्हीं बैंटर में से बुमराह का ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास के बीच मौखिक विवाद ने भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं थीं। वहीं, अब हाल में ही एक इवेंट के दौरान बुमराह ने उस घटना से पर्दा उठाया और बताया कि आखिर कोंस्टास से उनकी क्या बातचीत हुई थी।

Jasprit Bumrah ने किया बड़ा खुलासा

बता दें कि हाल में ही जसप्रीत बुमराह ने एक इवेंट में इस घटना के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा- पता नहीं इसमें, पर आपको कुछ और लग रहा होगा, मैं तो उससे पूछ रहा था कि सब ठीक है?’ मम्मी ठीक है, घर पर सब ठीक है?

तो उसने बोला हां ठीक है। तो मैंने बोला ‘अच्छा ठीक है अब बॉल डाल देता हूं।’ पता नहीं आप लोगों ने इसे कुछ और ही समझ लिया होगा। मुझे लगता है कि उसके पास बोलने के लिए शब्द नहीं थे, तो शायद कुछ मिस कम्यूनिकेशन हो गया होगा।

इंजरी के चलते बुमराह चैंपियंस ट्राॅफी से हुए बाहर

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे की बीजीटी सीरीज के दौरान बुमराह को सिडनी टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते हुए चोट लगी थी। बुमराह की यह चोट इतनी गंभीर थी कि वह इस मैच में दोबारा गेंदबाजी भी करने नहीं आए थे। इसकी वजह से वह जारी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में भी नहीं खेल पाए हैं। उम्मीद है कि वह आईपीएल 2025 से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे।

close whatsapp