What is Danger Area in Cricket: इसका मतलब क्या है और क्यों Kuldeep Yadav को Warning मिली

What is Danger Area in Cricket: इसका मतलब क्या है और क्यों Kuldeep Yadav को Warning मिली!

इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 249 रन बनाए।

What is Danger Area in Cricket
Kuldeep Yadav (Pic Source-X)

टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महत्वपूर्ण मैच खेला। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 249 रन बनाए।

इसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। हालांकि, मैच के दौरान भारत के बेहतरीन स्पिनर कुलदीप यादव को अंपायर द्वारा डेंजर एरिया में जाने को लेकर वार्निंग दी गई।

क्रिकेट में डेंजर एरिया क्या है?

दरअसल, क्रिकेट में पिच पर विकेट के ठीक सामने वाले हिस्से को डेंजर एरिया कहते हैं। बल्लेबाजी के लिए ये एरिया काफी अहम होता है। क्रीज की तरह इसे पेंट करके मार्क नहीं किया जाता। दरअसल, यह विकेट के बीच में एक काल्पनिक आयत (rectangle) की आकारनुमा हिस्सा होता है। नियमों के मुताबिक, कोई भी बोलर अपने फॉलो-थ्रू में वहां पर लैंड नहीं कर सकता है।

लेकिन जारी मुकाबले में गेंदबाजी करते समय कुलदीप यादव से यही गलती हो गई, जिसके बाद रोहित शर्मा को भी अंपायर से बात करते हुए देखा गया। कुलदीप यादव का पैर इस एरिया पर आ रहा था और इस वजह से अंपायर ने उन्हें वार्निंग दी।

भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

2 मार्च को खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अंतिम लीग मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 249 रन बनाए। श्रेयस अय्यर (79), हार्दिक पांड्या (45) और अक्षर पटेल (42) ने अहम योगदान दिया।

न्यूजीलैंड की टीम 205 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने 81 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

इस जीत के साथ भारत (टीम इंडिया) ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां 4 मार्च को उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

close whatsapp