सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की कुछ ऐसी प्लेइंग-XI चाहते हैं शास्त्री 

‘इस पिच पर लोग…’, चैंपियंस ट्राॅफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग-XI पर रवि शास्त्री

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्राॅफी का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा। 

रवि शास्त्री और टीम इंडिया (Image Credit- Twitter X)
रवि शास्त्री और टीम इंडिया (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 रनों से जीत हासिल कर ग्रुप ए को 6 पाॅइंट के साथ टाॅप पर फिनिश किया है। इस जीत के बाद अब भारत का सामना 4 मार्च को चैंपियंस ट्राॅफी के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है।

तो वहीं, इस मैच के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कोच और क्रिकेटर रवि शास्त्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल मैच में बिना किसी बदलाव के उतरना चाहिए, क्योंकि कीवी टीम के खिलाफ जिस तरह से भारतीय स्पिनर्स ने प्रदर्शन किया है, वो वहां की परिस्थिति को अच्छे से समझ गए हैं।

रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्राॅफी सेमीफाइनल मैच से पहले शास्त्री ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- उन्होंने भारत के स्पिन आक्रमण के महत्व पर जोर देते हुए कहा फिलहाल मैदान थोड़ा थका हुआ है, लोग उस पिच पर दौड़ (आउट) चुके हैं, जिसका उपयोग परसों होने वाला है, इसलिए स्पिनर फिर से खेल में आएंगे।

शास्त्री ने आगे कहा- इसलिए यदि आप पहले बल्लेबाजी करते हैं और 240-250 से अधिक का कुछ भी स्कोर डालते हैं, तो यह काफी होगा। सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में यह स्कोर काफी प्रतिस्पर्धी होने वाला है।

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपने आखिरी लीग मुकाबले में 50 ओवरों में सिर्फ 249 रन ही बना पाई थी। लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनर्स (रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती) ने कमाल का प्रदर्शन किया।

चक्रवर्ती ने वनडे करियर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 42 रन देते हुए पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा कुलदीप यादव को 2 और हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल व रविंद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला। मुकाबले में 9 विकेट स्पिनर्स ने हासिल किए, जिसकी वजह से ही शास्त्री ने कहा है कि टीम इंडिया को सेमीफाइनल में बिना किसी बदलाव के खेलने उतरना चाहिए।

close whatsapp