रवि शास्त्री की आवाज से गूंज उठा टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम, अपने खास को छोड़ किसी और को पहनाया मेडल
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने लिखी है जीत की कहानी।
अद्यतन - मार्च 5, 2025 1:14 अपराह्न

बड़े टूर्नामेंट में हर मैच के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में किसी एक खिलाड़ी को खास मेडल दिया जाता है, ये मेडल मैच में बेस्ट फील्डिंग करने वाले खिलाड़ी को मिलता है। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के बाद भी ये मेडल भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में दिया गया और उसकी का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
इस बार रवि शास्त्री ने पहनाया ये खास मेडल
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने लिखी है जीत की कहानी, जहां इस मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी। जिसके बाद टीम के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें फील्डर ऑफ द मैच का मेडल देने का काम किया गया है। जहां मेडल जीतने की रेस में श्रेयस अय्यर के अलावा सर जडेजा , शुभमन गिल और विराट कोहली का नाम शामिल था। वहीं इस बार ये मेडल पहनाने पूर्व कोच रवि शास्त्री टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में आए, इस दौरान उन्होंने पूरी टीम की तारीफ की और फिर श्रेयस अय्यर को ये मेडल पहनाया
टीम इंडिया का ये वीडियो आपको काफी पसंद आएगा
श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया की जीत के बाद क्या बोला?
इस टूर्नामेंट में अब तक किस-किस को मिला है मेडल?
टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंच गई है, उससे पहले भारतीय टीम ने 3 ग्रुप स्टेज मैच खेले थे और एक सेमीफाइनल मैच खेला है। ऐसे में अब तक इस टूर्नामेंट में 4 खिलाड़ियों को फील्डर ऑफ द मैच का मेडल मिला है, जहां बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच के बाद ये मेडल केएल राहुल को मिला था। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच के बाद इस मेडल के हकदार अक्षर पटेल थे और आखिर में कीवी टीम के खिलाफ हुए मैच के बाद ये मेडल विराट कोहली को मिला था।
आज मिल जाएगी फाइनल खेलने वाली दूसरी टीम
*9 मार्च को खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच।
*ऐसे में टीम इंडिया पहुंच गई है इस टूर्नामेंट के फाइनल में।
*वहीं आज खेला जाएगा पाकिस्तान में दूसरा सेमीफाइनल मैच।
*इस मैच में कीवी टीम के सामने होगी साउथ अफ्रीका की चुनौती।