जब क्रिकेट के भगवान की स्ट्रेट ड्राइव से हुई तुलना, तो शुभमन गिल ने सुना दी मजेदार कहानी | CricTracker Hindi

जब क्रिकेट के भगवान की स्ट्रेट ड्राइव से हुई तुलना, तो शुभमन गिल ने सुना दी मजेदार कहानी

शुभमन गिल ने सचिन तेंदुलकर की स्ट्रेट ड्राइव को लेकर दिया बयान।

Shubman Gill (Image Credit- Instagram)
Shubman Gill (Image Credit- Instagram)

शुभमन गिल ने इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की उपकप्तानी की है, ऐसे में ICC ने भी अपने वीडियो में इस खिलाड़ी पर कई बार फोकस किया है। इसी कड़ी में शुभमन का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें युवा बल्लेबाज ने एक मजेदार कहानी सुनाई है जो आपको भी काफी ज्यादा पसंद आएगी।

स्ट्रेट ड्राइव, शुभमन गिल और ये कहानी

ICC  ने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में पहले शुभमन गिल को सचिन तेंदुलकर की वनडे वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में खेली गई स्ट्रेट ड्राइव दिखाई गई है और फिर उन्हें खुद की पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई स्ट्रेट ड्राइव दिखाई गई है। इस पर गिल ने कहा कि- सचिन सर की स्ट्रेट ड्राइव आइकॉनिक थी और मेरी तो उसके आस-पास भी नहीं है। आगे बल्लेबाज ने कहा कि-वनडे वर्ल्ड कप 2011 में सचिन सर को खेलते हुए देखना वो मुझे हमेशा याद रहेगा, उस समय शायद मैं 7 या 8 क्लास में था और नई किताबें खरीदने जा रहा था। तो मैंने किताब की दुकान से सचिन सर की बल्लेबाजी देखी थी वनडे वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल वाली और फिर घर जाकर पूरा मैच देखा था।

शुभमन गिल का ये वीडियो शेयर किया है ICC ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

एक नजर डालते हैं बल्लेबाज के इस वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

सारा से जोड़ा जाता है शुभमन गिल का नाम

दूसरी ओर शुभमन का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी यानी की सारा तेंदुलकर से भी जोड़ा जाता है, साथ ही दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है। लेकिन दोनों ने आज तक अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं है, बस दोनों मीडिया को देखते ही गायब हो जाते हैं हर बार।

टीम इंडिया को लेकर आ रही हैं कुछ बड़ी रिपोर्ट्स

*अब टीम इंडिया की कप्तानी से जुड़ी कुछ बड़ी मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं सामने।
*रिपोर्ट के मुताबित वाइट बॉल-रेड बॉल क्रिकेट के लिए बदल सकते हैं टीम के कप्तान।
*ऐसे में जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।
*वहीं वनडे क्रिकेट में रोहित बतौर खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए दिख सकते हैं अब।

close whatsapp