CT 2025 Final: फाइनल में वरुण चक्रवर्ती ने भारत को दिलाई पहली सफलता, विल यंग को किया LBW - क्रिकट्रैकर हिंदी

CT 2025 Final: फाइनल में वरुण चक्रवर्ती ने भारत को दिलाई पहली सफलता, विल यंग को किया LBW

15 रन बनाकर आउट हुए यंग

India vs New Zealand, Final (Image Credit- Twitter X)
India vs New Zealand, Final (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी चैंपियंस ट्राॅफी का फाइनल मैच आज 9 मार्च, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, इस मुकाबले में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। हालांकि, वरुण को एक और विकेट बहुत पहले ही मिल जाता, अगर श्रेयस अय्यर रचिन रवींद्र का 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैच लपक लेते तो। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रचिन रवींद्र एक तेज शाॅट खेलते हैं, और गेंद हवा में चली जाती है।

इसके बाद गेंद के पास पहुंचकर भी अय्यर कैच को ड्राॅप कर देते हैं। लेकिन फिर इस ओवर की पांचवीं गेंद पर चक्रवर्ती 15 रनों पर बल्लेबाज कर रहे सलामी बल्लेबाज विल यंग को LBW आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाते हैं। पहला विकेट मिलने के बाद सभी भारतीय खिलाड़ी इसे आक्रामक अंदाज में सेलेब्रेट करते हुए नजर आए।

दूसरी ओर, मैच का हाल बताएं तो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर कुल 64 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय रचिन रवींद्र 35* और केन विलियमसन 6* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया की ओर से अभी तक एक विकेट सिर्फ वरुण चक्रवर्ती को ही मिला है। देखने लायक बात होगी कि मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड कितने रनों का स्कोर भारत के खिलाफ बना पाती है?

IND vs NZ चैंपियंस ट्राॅफी फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत (IND):

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड (NZ):

विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंट्नर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओ’रूर्क, नाथन स्मिथ।

close whatsapp