सर जडेजा का ये वीडियो आपका दिन बना देगा, ऑलराउंडर ने बेटी संग मनाया जीत का जश्न
रवींद्र जडेजा का एक वीडियो हो रहा है इंटरनेट पर सुपर वायरल।
अद्यतन - मार्च 10, 2025 2:49 अपराह्न

टीम इंडिया की जीत के बाद खिलाड़ियों ने अपने परिवार वालों के साथ भी जश्न मनाया था, जिसके कई वीडियो इंटरनेट पर सुपर वायरल हो रहे है। अब ऐसा ही एक वीडियो रवींद्र जडेजा का भी आया है, जो काफी ज्यादा ही क्यूट है और उस वीडियो को देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा।
सर जडेजा ने ही लगाया था विनिंग शॉट
जी हां, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया 252 रनों के टारगेट को चेज कर रही थी, वहीं आखिर में 22 गज पर केएल राहुल के साथ रवींद्र जडेजा मौजूद थे। इस दौरान सर जडेजा ने ही टीम इंडिया के लिए विनिंग शॉट लगाया था, उसके बाद टीम के बाकी के खिलाड़ी मैदान में दौड़ते हुए आए थे और जश्न मनाने लगे थे। साथ ही जीत के बाद विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने स्टंप्स से डांडिया डांस भी किया था
जीत के बाद सर जडेजा का ये वीडियो हुआ सुपर वायरल
*रवींद्र जडेजा का एक वीडियो हो रहा है इस समय इंटरनेट पर सुपर वायरल।
*इस वीडियो में जीत के बाद अपनी बेटी के साथ नजर आया ये ऑलराउंडर।
*मैदान पर बेटी को गोद में लेकर घूम रहे थे सर जडेजा, काफी प्यारा था वो पल।
*साथ ही इस दौरान कुलदीप यादव भी आए थे जडेजा की प्यारी बेटी से बात करने।
सर जडेजा का ये वीडियो तो देखना बनता है
पंत ने एक जेस्चर के जरिए जीत लिया सभी का दिल
दूसरी ओर एक और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां इस वीडियो में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी साथ में तस्वीरें क्लिक करवा रहे थे। इस दौरान ऋषभ पंत ने एक खास जेस्चर किया, जहां उन्होंने विराट कोहली को आवाज दे कर बुलाया और उनके साथ में तस्वीर क्लिक करवाई और ये चीज फैन्स को काफी पसंद भी आई। वैसे पंत को टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला इस बार, उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल खेले थे।