IPL 2025: जानें दिल्ली कैपिटल्स (DC) का अपने होम ग्राउंड किला कोटला में कैसा है प्रदर्शन? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: जानें दिल्ली कैपिटल्स (DC) का अपने होम ग्राउंड किला कोटला में कैसा है प्रदर्शन?

आइए DC के इन आंकड़ों के बारे में जानते हैं

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)
Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के आगामी सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग की 18वीं किस्त की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। पहला मैच गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा।

तो वहीं, साल 2020 आईपीएल सीजन की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स अपने खिताब अभियान की शुरुआत 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मैच से करेगी। साथ ही बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अभी भी टीम के कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि, इस बात की संभावना है कि केएल राहुल और अक्षर पटेल में से कोई एक टीम की कमान संभाल सकता है।

खैर, आज इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली कैपिटल्स का अपने होम ग्राउंड पर कैसा प्रदर्शन है, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि बीते समय में दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के अलावा दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने कुछ मैचों के लिए विशाखापत्तनम स्थिम ACA–VDCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को अपने होम ग्राउंड बनाया है। साथ ही आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अपने दो मैच इसी मैदान पर खेलने वाली है।

कुछ ऐसा है दिल्ली कैपिटल्स का अपने होम ग्राउंड पर प्रदर्शन

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम पर कुल 82 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 37 बार जीत, जबकि 44 बार हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान 1 बार मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। दिल्ली का अपने होम ग्राउंड पर जीत का प्रतिशत 46.25 है।

इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने विशाखापत्तनम  में कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 3 बार जीत, जबकि 4 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। देखने लायक बात होगी कि आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

DC का Arun Jaitley Stadium में प्रदर्शन

82 – मैच खेले
37 – जीते
44 – हारे
1 – कोई परिणाम नहीं

DC का Visakhapatnam में प्रदर्शन

07 – मैच खेले
03 – जीते
04 – हारे
00 – कोई परिणाम नहीं

close whatsapp