IPL 2025 के शुरू होने में 8 दिन बाकी | CricTracker Hindi

IPL 2025: 18वां सीजन शुरू होने में सिर्फ 8 दिन बाकी और ‘8’ बार विराट कोहली ने किया है ये कारनामा

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं।

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)
IPL Trophy (Image Credit- Twitter)

IPL 2025 के शुरू होने में अब सिर्फ 8 दिनों का वक्त बाकी रह गया है। सभी टीमें आगामी सीजन के लिए जोर शोर से तैयारियां कर रही हैं। 10 फ्रेंचाइजियों के कप्तानों की कोशिश यही रहेगी कि वो इस सीजन खिताब को अपने नाम कर सकें। बता दें कि IPL का आगाज 22 मार्च से हो रहा है और पहले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने होंगी।

क्या आप जानते हैं कि IPL के इतिहास में अब तक विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 8 शतक लगाए हैं

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही वो इस लीग में सबसे ज्यादा 8 शतक लगाए हैं। वो शतक लगाने के मामले में टॉप पर हैं। विराट आईपीएल में अब तक 8 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

अब विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते नजर आएंगे। मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने उन्हें 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. विराट कोहली टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब हैं। उनके नाम अब तक 9 शतक हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक हैं। अगर वे एक और शतक लगाते हैं, तो वे टी20 में 10 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ करेगी। केकेआर ने आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी जीती थी। आरसीबी अपना पहला घरेलू मुकाबला 2 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलेगी।

IPL 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  (RCB) का फुल स्क्वाॅड

विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, लुंगी एन्गिडी

close whatsapp