IPL 2025, KKR vs RCB: अंजिक्य रहाणे ने युवा रसिख डार को लगाया करारा छक्का, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025, KKR vs RCB: अंजिक्य रहाणे ने युवा रसिख डार को लगाया करारा छक्का, देखें वायरल वीडियो

मुकाबले में आरसीबी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

KKR vs RCB (Image Credit- Twitter X)
KKR vs RCB (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025, KKR vs RCB: आईपीएल के 18वें सीजन का पहला मैच आज 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच, कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। मुकाबले में आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

हालांकि, पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की शुरुआत मैच में कुछ खास नहीं रही। पहले ही ओवर में जोश हेजलवुड ने क्विंटन डिकाॅक (4) को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

लेकिन इसके बाद टीम के कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी अंजिक्य रहाणे ने पारी के चौथे ओवर में विरोधी टीम के युवा गेंदबाज रसिख डार को लगातार दो छक्के लगाए हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रहाणे की इस वीडियो पर फैंस भी काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें अजिंक्य रहाणे द्वारा खेले गए कमाल की शाॅट की वीडियो

तो वहीं, इस मुकाबले में पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद, केकेआर के लिए सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण और नंबर 3 पर खेलने आए रहाणे कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। पावरप्ले में केकेआर ने 1 विकेट के नुकसान पर कुल 60 रन बनाए।

खबर लिखे जाने तक 9 ओवर बाद केकेआर ने 1 विकेट के नुकसान पर कुल 96 रनों का स्कोर बना लिया है। तो वहीं, रहाणे 54* और नारायण 34* रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकाॅक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अंजिक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जाॅनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट सब: एनरिक नाॅर्खिया, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अनूकुल राॅय, लवनित सिसौदिया।

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

इम्पैक्ट सब: देवदत्त पडिक्कल, अभिनंदन सिंह, मनोज भांडगे, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह।

close whatsapp