DC vs LSG मैच के दौरान खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं ये उपलब्धि । CricTracker Hindi

IPL 2025: DC vs LSG- Stats Preview: मैच के दौरान खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धि

आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है

DC vs LSG (Image Credit- Twitter X)
DC vs LSG (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। यह मुकाबला शाम के 7.30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के पास कुछ अनुभवी खिलाड़ी भी है, जिनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

वहीं मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी कुछ खास उपलब्धि और रिकॉर्ड बना सकते हैं। जिसके बारे में इस आर्टिकल में चर्चा की जा रही है।

DC प्लेयर्स के लिए आगामी उपलब्धियां

  • अभिषेक पोरेल: 1,000 टी-20 रन तक पहुंचने के लिए 44 रन चाहिए।
  • करुण नायर: आईपीएल में 1,500 रन तक पहुंचने के लिए 4 रन चाहिए।
  • करुण नायर: टी-20 में 3,500 रन तक पहुंचने के लिए 38 रन चाहिए।
  • अक्षर पटेल: आईपीएल में डीसी के लिए 1,000 रन पूरे करने के लिए 33 रन चाहिए।
  • कुलदीप यादव: आईपीएल में डीसी के लिए 50 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट चाहिए।

LSG प्लेयर्स के लिए आगामी उपलब्धियां

  • अब्दुल समद: टी20 में 1,500 रन तक पहुंचने के लिए 22 रन की जरूरत है
  • डेविड मिलर: आईपीएल में 3,000 रन तक पहुंचने के लिए 76 रन की जरूरत है
  • डेविड मिलर: आईपीएल में डीसी के खिलाफ़ 500 रन पूरे करने के लिए 1 रन की चाहिए
  • एडेन मार्करम: आईपीएल में 1,000 रन पूरे करने के लिए 5 रन की जरूरत है
  • एडेन मार्करम: टी20 में 4,500 रन पूरे करने के लिए 95 रन की जरूरत है
  • मिचेल मार्श: टी20 में 4,500 रन तक पहुंचने के लिए 75 रन की जरूरत है

गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पिछले सीजन बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था और टीम 14 अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें पायदान पर रही थी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के भी 14 अंक थे, लेकिन उसने छठे स्थान पर फिनिश किया था। इस बार दोनों ही टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह जरूर बनाना चाहेंगी।

close whatsapp