IPL 2025: SRH vs RR मुकाबले में बना आईपीएल इतिहास का दूसरा बेस्ट टोटल, जानें 5 बेस्ट स्कोर के बारे में यहां
आइए आपको बाकी स्कोर्स के बारे में बताते हैं
अद्यतन - Mar 23, 2025 7:19 pm

जारी आईपीएल 2025 का दूसरा मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान राॅयल्स के बीच, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। तो वहीं, मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली हैदराबाद की ओर से कुछ खिलाड़ी तूफानी पारियां खेलते हुए नजर आए हैं।
मुकाबले में 26 वर्षीय ईशान किशन ने आईपीएल बेस्ट प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत हैदराबाद ने मैच में निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 286 रन बनाए। इस स्कोर को बनाने के साथ ही हैदराबाद टीम ने आईपीएल इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बता दें कि 286 रन अब आईपीएल में एक टीम द्वारा बनाया गया, दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बन गया है।
मुकाबले में किशन ने 47 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 106* रनों की नाबाद पारी खेली, तो ट्रैविस हेड ने 31 गेंदों में 67 रन बनाए। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 15 गेंदों में 30 और हेनरिक क्लासेन ने 14 गेंदों में 34 रनों पारी खेली, और टीम का स्कोर यहां तक पहुंचाने में मदद की।
तो वहीं, आज इस खबर में हम आपको आईपीएल में इतिहास में बने टाॅप 5 स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं। लेकिन यहां पर खास बात है कि इन पांच स्कोर में से चार बार तो सनराइजर्स हैदराबाद ने ही टाॅप स्कोर बनाया है। आइए इन स्कोर्स के बारे में जानते हैं:
आईपीएल इतिहास के टाॅप पांच बड़े स्कोर
1. साल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ एक मुकाबले में 3 विकेट के नुकसान पर कुल 287 रन बनाए थे। यह आईपीएल का एक टीम का अभी तक का बेस्ट स्कोर है।
2. साल 2025 के दूसरे मुकाबले में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी घातक बल्लेबाजी का परिचय देते हुए राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर कुल 286 रन बनाए हैं। यह आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
3. साल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मुकाबले में 3 विकेट के नुकसान पर कुल 277 रन बनाए थे।
4. आईपीएल के पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक मुकाबले में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 272 रन बनाए थे। यह आईपीएल का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।
5. पिछले सीजन एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 266 रन बनाए थे। यह आईपीएल का अब तक का 5वां सबसे बड़ा स्कोर है।
Highest team total in IPL
287/3 – SRH vs RCB, 2024
286/6 – SRH vs RR, 2025
277/3 – SRH vs MI, 2024
272/7 – KKR vs DC, 2024
266/7 – SRH vs DC, 2024
263/5 – RCB vs PWI, 2013#IPL2025 #IPLonJioStar | 📸: JioStar pic.twitter.com/iD6nVvulQl— CricTracker (@Cricketracker) March 23, 2025