SRH vs RR, Top 10 Memes: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़ । CricTracker Hindi

SRH vs RR, Top 10 Memes: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

SRH (Pic Source-X)
SRH (Pic Source-X)

आज यानी 23 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मैच हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला गया। इस मैच को सनराइजर्स हैदराबाद ने 44 रन से अपने नाम किया। SRH की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 286 रन बनाए। टीम की ओर से ईशान किशन ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक बनाया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 47 गेंद पर 11 चौके और छह छक्कों की मदद से 106* रन की मैच विनिंग पारी खेली।

ईशान किशन के अलावा ट्रेविस हेड ने 67 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 24 रन का योगदान दिया। नीतीश कुमार रेड्डी ने 30 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 34 रन का योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से तुषार देशपांडे ने चार ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि महीश तीक्ष्णा ने 2 विकेट अपने नाम किए।

काम ना आई संजू सैमसन और ध्रुव जुरैल की अर्धशतकीय पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 242 रन ही बना पाई। टीम की ओर से संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए। वहीं ध्रुव जुरैल ने भी कमाल की बल्लेबाजी की और 70 रन की बहुमूल्य पारी खेली। लेकिन दोनों अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

Shimron Hetmyer ने 42 रनों का योगदान दिया, जबकि शुभम दुबे ने 34* रन बनाए। ‌ सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सिमरजीत सिंह और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद शमी और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

close whatsapp