IPL 2025: पंजाब किंग्स के कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, धोनी-विराट के इस क्लब में हुए शामिल
पंंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में अय्यर ने किया ये कारनामा
अद्यतन - मार्च 26, 2025 8:29 पूर्वाह्न

आईपीएल के जारी सीजन में पंजाब किंग्स के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक खास और ऐतिहासिक रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि अब वह आईपीएल में कप्तान के तौर पर 2000 रन बनाने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए हैं।
इसके साथ ही अब वह धोनी-कोहली की एक एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में श्रेयस जब बल्लेबाजी करने उतरे, तो वह शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखे। तो वहीं, उनकी पारी को देखकर लग रहा है कि इस सीजन की दूसरी सेंचुरी बनाने जा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वह 42 गेंदों में 5 चौके और 9 छक्के लगाकर 97* रन बनाकर नाबाद रहे।
आईपीएल में कप्तान के तौर पर 2000+ से ज्यादा रन बनाने वाले 7 खिलाड़ी
विराट कोहली 142 पारियां – 4994 रन
एमएस धोनी 196 पारियां – 4660 रन
रोहित शर्मा 157 पारियां – 3986 रन
गौतम गंभीर 127 पारियां – 3518 रन
डेविड वाॅर्नर 83 पारियां – 3356 रन
केएल राहुल 64 पारियां – 2691 रन
श्रेयस अय्यर 70 पारियां – 2052 रन
पंजाब ने गुजरात के सामने जीत के लिए रखा 244 रनों का लक्ष्य
इस मैच में पंजाब किंग्स ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 243 रन बनाए हैं। टीम के लिए डेब्यू कर रहे सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या 47 रनों की पारी खेली, तो श्रेयस अय्यर ने 97* रनों की कप्तानी पारी खेली। इसके अलावा शशांक सिंह ने 16 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 44* रनों की शानदार पारी खेली।
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो आर साई किशोर को 3 विकेट मिले। इसके अलावा कगिसो रबाडा और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या गुजरात टाइटंस पंजाब किंग्स से मिले 244 रनों के लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नहीं?