IPL 2025: CSK की ‘स्पिन जोड़ी’ रवींद्र जडेजा-अश्विन का RCB के खिलाफ कैसा है प्रदर्शन?
रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा MI के खिलाफ कुछ खास योगदान नहीं दे सकें
अद्यतन - मार्च 27, 2025 5:43 अपराह्न

आईपीएल 2025 का आठवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 28 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले दोनों टीमों अपने-अपने मैच जीतकर टूर्नामेंट में शुरुआत की। जहां आरसीबी ने इस सीजन के पहले मैच में कोलकाता में डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर को हराया था। वहीं सीएसके ने मुंबई इंडियंस को मात दी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने नूर अहमद के शानदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस को 155/9 के स्कोर पर रोक दिया। हालांकि, स्पिन जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा कुछ खास योगदान नहीं दे सकें। दोनों ने कुल 7 ओवर गेंदबाजी की और 52 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया।
बहरहाल, इसके बाद चेन्नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रचिन रवींद्र ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 53 रन बनाए।
जानें कैसा है आरसीबी के खिलाफ अश्विन-जडेजा स्पिन जोड़ी का प्रदर्शन
आरसीबी के खिलाफ अश्विन-जडेजा के स्पिन जोड़ी के प्रदर्शन की बात की जाए तो रवींद्र जडेजा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 33 मैच की 29 पारियों में 26 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका औसत 29.96 और इकोनॉमी 7.30 रहा। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 3/13 है।
वहीं अश्विन ने आरसीबी के खिलाफ 29 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24 विकेट हासिल किए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 3/16 है। इस दौरान उनका औसत 28.12 और इकोनॉमी 6.95 है।
देखें आंकड़े
रवींद्र जडेजा बनाम आरसीबी
- 33 – मैच
- 29 – पारी
- 26 – विकेट
- 26.96 – औसत
- 7.30 – इकोनॉमी
- 22.1 – एसआर
- 3/13 – BBI
आर अश्विन बनाम आरसीबी
- 29 – मैच
- 28 – पारी
- 24 – विकेट
- 28.12 – औसत
- 6.95 – इकोनॉमी
- 24.2 – एसआर
- 3/16 – BBI
पिच से किसे मिलेगा फायदा
एमए चिदंबरम की पिच संतुलित होगी और स्पिनरों को अच्छी मदद मिलेगी। जैसे-जैसे गेंद पुराना होगा, बल्लेबाजी करना मुश्किल होता जाएगा। दोनों टीमें इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी। कोई भी कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।