IPL 2025: अगर मुझे मौका मिला तो मैं KKR टीम की ओपनिंग भी कर सकता हूं: रमनदीप सिंह ने MI के ख़िलाफ मिली शिकस्त के बाद दिया बड़ा बयान । CricTracker Hindi

IPL 2025: अगर मुझे मौका मिला तो मैं KKR टीम की ओपनिंग भी कर सकता हूं: रमनदीप सिंह ने MI के ख़िलाफ मिली शिकस्त के बाद दिया बड़ा बयान

यह कोलकाता नाइट राइडर्स की तीन मैचों में दूसरी हार है।

Ramandeep Singh (Pic Source-X)
Ramandeep Singh (Pic Source-X)

आईपीएल 2025 का 12वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 31 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट रहते अपने नाम किया। मेजबान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

यह कोलकाता नाइट राइडर्स की तीन मैचों में दूसरी हार है। वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के शानदार बल्लेबाज रमनदीप सिंह ने कहा कि अगर टीम उन्हें मौका देती है, तो वह ओपनिंग जरूर करना चाहेंगे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में रमनदीप सिंह ने नंबर 9 पर आकर बल्लेबाजी की थी।

मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रमनदीप सिंह ने कहा कि, ‘मैं तो चाहता हूं मुझे ओपन करा दें। मेरी तो वही कोशिश रहती है। टीम का जहां कांबिनेशन सेट है, जहां टीम मुझे मौका देगी मुझे वहां अच्छा करने की कोशिश करनी है। मैच विनर बनने का भी मुझे अभ्यास करना है।’

मुंबई इंडियंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उन्होंने हार झेली है, जबकि एक मैच टीम ने अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 116 रन बनाए थे। रमनदीप सिंह की बात की जाए तो उन्होंने 22 रन की बहुमूल्य पारी खेली थी।

युवा खिलाड़ी के पास आक्रामक बल्लेबाजी करने की काबिलियत है और आने वाले मुकाबलों में उन्हें शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उन्होंने इस मैच को 13 ओवर के भीतर ही जीत लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स को अब अपना अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 3 अप्रैल को खेलना है, जबकि मुंबई इंडियंस अपना अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। यह मैच भी काफी रोमांचक होने वाला है।

close whatsapp