IPL 2025: एक बार फिर विकेटकीपिंग में एमएस धोनी ने छोड़ी अपनी छाप, बेहतरीन तरीके से किया आशुतोष शर्मा को रनआउट, यह रही वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 183 रन बनाए।
अद्यतन - Apr 5, 2025 6:28 pm

इस समय आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 183 रन बनाए।
टीम की ओर से अनुभवी खिलाड़ी खेल राहुल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 77 रन की बहुमूल्य पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान केएल राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।
हालांकि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने बेहतरीन विकेटकीपिंग करते हुए युवा खिलाड़ी आशुतोष शर्मा को रनआउट किया। आशुतोष शर्मा का फॉर्म आईपीएल 2025 में घातक रहा है लेकिन चेन्नई के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच में वह एक रन बनाकर रनआउट हो गए।
मथीशा पथीराना की शानदार गेंद पर आशुतोष शर्मा ने आराम से शॉट खेला और एक रन के लिए वह भागे। आशुतोष शर्मा को लगा कि दूसरा रन भी हो सकता है और उसके लिए भी वह भाग गए लेकिन रविंद्र जडेजा ने गेंद को अच्छी तरह से पकड़ा और उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की ओर गेंद फेंकी। धोनी ने गेंद को तुरंत पकड़ा और बिना समय लिए आशुतोष शर्मा को रनआउट कर दिया।
आशुतोष शर्मा डेथ ओवरों में काफी घातक साबित हो सकते थे लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की शानदार विकेटकीपिंग की वजह से वह बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे।
यह रही वीडियो:
Jadeja 🤝 Dhoni = Chennai's Delight 💛
🎥 Enjoy this moment of fielding brilliance from the two #CSK greats 🙌
Scorecard ▶ https://t.co/5jtlxucq9j #TATAIPL | #CSKvDC | @msdhoni | @imjadeja | @ChennaiIPL pic.twitter.com/rdC5qgDivB
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2025
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल के अलावा अभिषेक पोरल ने 33 रन का योगदान दिया जबकि कप्तान अक्षर पटेल ने 21 रन बनाए। समीर रिजवी ने 20 रन का योगदान दिया जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 24* रन बनाए।
चेन्नई सुपर किंग्स को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 184 रन बनाने होंगे। हालांकि टीम की शुरुआत काफी खराब रही है और उन्होंने पावरप्ले में ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। टीम को अगर यहां से मैच जीतना है तो उन्हें एक बड़ी साझेदारी की बेहद जरूरत है। महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।