IPL 2025, MI vs RCB Match Prediction- Aaj ka match kaun jitega? Crictracker

IPL 2025, MI vs RCB Match Prediction: मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच का मैच कौन जीतेगा?

दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई में खेला जाएगा

MI vs RCB Match Prediction (Image Credit- Twitter X)
MI vs RCB Match Prediction (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने जा रहा है। बता दें कि यह मैच एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े पर दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। जारी सीजन में आरसीबी का सामना करने से पहले मुंबई ने कुल चार मैच खेले हैं, जिसमें से वह सिर्फ एक में ही जीत हासिल कर पाई है, जबकि बाकी मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी ओर, आरसीबी ने खेले गए तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है, तो एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। खैर, आइए जानते हैं इस मैच किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है, और कौनसी टीम जीत हासिल कर सकती है?

MI vs RCB Match Details (मुंबई इंडियंस बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच डिटेल्स)

 मैच मुंबई इंडियंस बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच-20
 वेन्यू वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
 तारीख और समय 07 अप्रैल, शाम 7ः30 pm IST
 लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Star Sports Network & JioHotstar

MI vs RCB Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 33
मुंबई इंडियंस  19
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 14
टाई 00
नो रिजल्ट 00

MI vs RCB Pitch Report (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई पिच रिपोर्ट)

मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है। तो वहीं, पिच बैलेंस होने की उम्मीद है, जिससे तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए अच्छी मदद होगी। दोनों टीमें इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी। दोनों ही टीमों में हार्ड हिटर्स के चलते फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

MI vs RCB Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

मुंबई इंडियंस:

रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुतुर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर।

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

फिल साल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पांड्या, यश दयाल, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार।

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- विराट कोहली

मुंबई बनाम बेंगलुरू मैच में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। हालांकि, पिछले मैच में कोहली के बल्ले से सिर्फ 7 रन ही निकले थे, लेकिन इसके बावजूद वह मुंबई के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- हार्दिक पांड्या

मुंबई बनाम बेंगलुरू मैच में अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। हार्दिक ने एलएसजी के खिलाफ पिछले मैच में पांच विकेट हासिल किए थे।

MI vs RCB आज के मैच की भविष्यवाणी

MI vs RCB Today’s Match Prediction Hindi IPL 2025:  – MI vs RCB- आज का मैच कौन जीतेगा?

सिनैरियो 1

MI ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

RCB का पावरप्ले स्कोर 50-60

पहली पारी का औसत स्कोर 190-210

MI ने जीत हासिल की

सिनैरियो 2

RCB ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

MI का पावरप्ले स्कोर 50-60

पहली पारी का औसत स्कोर 190-210

RCB ने जीत हासिल की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

close whatsapp