IPL 2025: शुभमन गिल की कप्तानी पारी रही SRH vs GT मुकाबले का टर्निंग पॉइंट । CricTracker Hindi

IPL 2025: शुभमन गिल की कप्तानी पारी रही SRH vs GT मुकाबले का टर्निंग पॉइंट

शुभमन गिल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 61* रन की मैच विनिंग पारी खेली।

Shubman Gill (Pic Source-X)
Shubman Gill (Pic Source-X)

आज यानी 6 अप्रैल को आईपीएल 2025 का 19वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट रहते अपने नाम किया। गुजरात टाइटंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद में एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया।

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए। मेजबान के लिए सबसे निराशाजनक बात यह रही कि उन्होंने लगातार अंतराल में अपने विकेट खोए। टीम की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने इस मैच में तीन चौकों की मदद से 31 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 27 रन का योगदान दिया। पैट कमिंस 22 रन और अभिषेक शर्मा 18 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। ईशान किशन ने 17 रन की पारी खेली।

गुजरात टाइटंस की ओर से घातक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट झटके। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और आर साई किशोर ने दो-दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने चार ओवर के भीतर ही अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। साई सुदर्शन 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोस बटलर ने खाता भी नहीं खोला। हालांकि, दो विकेट जल्द गिरने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 61* रन की मैच विनिंग पारी खेली।

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

गुजरात टाइटंस के कप्तान ने इस मैच में 9 चौके जड़े। गिल की यह पारी सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच का टर्निंग पॉइंट रही। शानदार सलामी बल्लेबाज के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 49 रन का योगदान दिया। वहीं रदरफोर्ड ने 35* रन बनाए।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सभी गेंदबाजों ने निराशाजनक गेंदबाजी की। हालांकि टीम की ओर से आक्रामक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट झटके। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 की अंक तालिका में से 6 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर आ चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 मैच में सिर्फ एक में जीत दर्ज की है और वह दो अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।

close whatsapp