IPL 2025: RCB vs DC, मैच-24 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत । CricTracker Hindi

IPL 2025: RCB vs DC, मैच-24 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

आईपीएल 2025 का शानदार मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है।

RCB vs DC
RCB vs DC ( Source: Getty Images )

आईपीएल 2025 का शानदार मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों को इस मैच में धुआंधार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। आईपीएल में इन दोनों ही टीमों के बीच अभी तक कई धाकड़ मैच खेले जा चुके हैं।

आगामी मैच में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों को एक दूसरे के ऊपर दबाव डालते हुए देखा जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि सभी खिलाड़ी टॉप फॉर्म में है। आगामी मैच में भी हमें इन खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं आरसीबी बनाम डीसी मैच की तीन जबरदस्त टक्कर के बारे में।

1- केएल राहुल बनाम भुवनेश्वर कुमार

 

 

KL Rahul
KL Rahul (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

केएल राहुल ने अभी तक आईपीएल 2025 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और विरोधी टीम के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला है। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ भी मैच विनिंग अर्धशतक बनाया था।

अब राहुल को आरसीबी के खिलाफ भी धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज का सामना भुवनेश्वर कुमार से जरूर होगा। राहुल के आंकड़े भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ काफी अच्छे रहे हैं। उन्होंने 91 गेंद पर 102 के औसत और 112.08 के स्ट्राइक रेट से 102 रन बनाए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने केएल राहुल को सिर्फ एक ही बार आईपीएल में आउट किया है।

2- विराट कोहली बनाम मिचेल स्टार्क

 

 

Virat Kohli
Virat Kohli (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

आरसीबी फैंस के लिए सबसे शानदार बात यह है कि विराट कोहली इस समय धुआंधार फॉर्म में है। उन्होंने आईपीएल के सीजन में आक्रामक बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

विराट कोहली को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी तूफानी पारी खेली होगी। दिल्ली कैपिटल्स के घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी इस मैच में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। स्टार्क के खिलाफ विराट कोहली ने आईपीएल में 19 गेंद पर 210.52 के स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाए हैं।

3-‌ रजत पाटीदार बनाम कुलदीप यादव

 

 

Rajat Patidar
Rajat Patidar (Photo by Debajyoti Chakraborty/NurPhoto via Getty Images)

रजत पाटीदार ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाया था जिसकी वजह से टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

रजत पाटीदार को हमेशा ही स्पिनर्स के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। आगामी मैच में उनका सामना कुलदीप यादव से जरूर होगा। कुलदीप यादव के खिलाफ आरसीबी के कप्तान ने 7 गेंद पर 171.42 के स्ट्राइक रेट से 12 रन बनाए हैं। कुलदीप यादव की बात की जाए तो उन्होंने भी आईपीएल 2025 में आक्रामक गेंदबाजी की है और विरोधी टीम के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी।

close whatsapp