फोटोशूट के दौरान विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा, जिसे देख हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे आप अपनी
फोटोशूट के बीच पहले क्रुणाल पांड्या ने विराट कोहली को बनाया था अंपायर।
अद्यतन - Apr 10, 2025 6:20 pm

IPL 2025 के दौरान कई बार ऐसे मौके आए हैं, जब विराट कोहली का फनी अवतार देखने को मिला है। जिसे देख फैन्स काफी उत्साहित हो जाते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कोहली फोटोशूट के दौरान मस्ती-मजाक करने लग गए और उन्हें देख साथी खिलाड़ियों की हंसी छूट गई।
विराट कोहली का जोश मैदान पर देखने लायक होता है
दूसरी ओर RCB के मैच के दौरान विराट कोहली का मैदान पर जोश देखने लायक होता है, जब भी उनकी टीम का कोई भी गेंदबाज विकेट लेता है तो सबसे ज्यादा उछल-कूद विराट ही करते हैं। कभी-कभी वो इतने जोश में आ जाते हैं कि, विरोधी टीम के डग आउट की तरफ देखकर गुस्सा करने लगते हैं और फैन्स को कोहली का ये अवतार सबसे ज्यादा पसंद आता है। वैसे कभी-कभी विराट गलत फैसलों को लेकर अंपायर से भी बहस करने लग जाते हैं और ऐसे नजारे पहले कई बार मैदान पर देखने को मिले हैं।
विराट कोहली एक, लेकिन उनके अवतार हैं अनेक
*फोटोशूट के बीच पहले क्रुणाल पांड्या ने विराट कोहली को बनाया अंपायर।
*इस दौरान विराट ने फनी तरीके दिए Wide और चौके-छक्के के सिग्नल।
*उसके बाद खिलाड़ी के तौर पर जश्न मनाने का भी किया कोहली ने जेस्चर।
*फैन्स को पसंद आया विराट का मस्ती-मजाक वाले अंपायर वाला अवतार।
ये वीडियो आपको काफी पसंद आएगा विराट कोहली का
बॉलीवुड का ये सितारा भी है कोहली का “विराट” फैन
फैन्स को काफी उम्मीदें हैं इस बार RCB टीम से
जी हां, इस बार RCB टीम उम्मीदों से ज्यादा शानदार प्रदर्शन कर रही है, ऐसे में फैन्स अपनी टीम के प्रदर्शन को देख हद से ज्यादा खुश हैं। साथ ही कुछ फैन्स का कहना है कि, इस बार IPL की ट्रॉफी RCB टीम अपने नाम करेगी। वैसे RCB टीम ने इतने सालों में अपने कई कप्तान और कोच बदले, लेकिन उसके बाद भी ये टीम IPL का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई। ऐसे में देखना होगा की क्या इस बार टीम IPL की ट्रॉफी उठा पाती है या नहीं।