DC vs RR: 4,6,4... यशस्वी जायसवाल ने स्टार्क को लिया आड़े हाथों, एक ओवर में आए 19 रन । CricTracker Hindi

DC vs RR: 4,6,4… यशस्वी जायसवाल ने स्टार्क को लिया आड़े हाथों, एक ओवर में आए 19 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए।

Yashavi Jaiswal (Pic Source-X)
Yashavi Jaiswal (Pic Source-X)

इस समय दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आईपीएल 2025 का बेहतरीन मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए।

जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने धमाकेदार शुरुआत की है और शुरुआत से ही दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के खिलाफ एक ही ओवर में 19 रन जड़े। इस ओवर में यशस्वी जायसवाल ने दो चौके और एक बेहतरीन छक्का जड़ा। ‌

यह सब देखने को मिला राजस्थान रॉयल्स की पारी के तीसरे ओवर में। इस ओवर की दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने स्टार्क को चौका जड़ा। अगली ही गेंद पर धाकड़ बल्लेबाज ने गगनचुंबी छक्का मारा। इस ओवर की चौथी गेंद पर भी जायसवाल ने चौका जड़ मिचेल स्टार्क के ऊपर दबाव ला दिया। इस ओवर में यशस्वी ने कुल 19 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स ने की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम की ओर से अभिषेक पोरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 रन की बहुमूल्य पारी खेली। अभिषेक ने अपनी इस पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का मारा। सलामी बल्लेबाज के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 38 रन बनाए जबकि कप्तान अक्षर पटेल ने 34 रन की आक्रामक पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट झटके। राजस्थान रॉयल्स को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 186 रन बनाने होंगे। टीम ने शुरुआत काफी अच्छी की है और राजस्थान रॉयल्स इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

close whatsapp