IPL 2025, RCB vs PBKS Match Prediction: राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम पंजाब किंग्स के बीच का मैच कौन जीतेगा?
दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरू में खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 17, 2025 3:25 अपराह्न

RCB vs PBKS Match Prediction: जारी आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच सीजन का 34वां मैच होने जा रहा है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मैच में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि दोनों ने ही अपने पिछले मैच में जीत हासिल की थी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है, और कौनसी टीम जीत हासिल कर सकती है?
RCB vs PBKS Match Details
| मैच | राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम पंजाब किंग्स, मैच-34 |
| वेन्यू | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू |
| तारीख और समय | 18 अप्रैल, शाम 7ः30 pm IST |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Star Sports Network & JioHotstar |
RCB vs PBKS Head-to-Head Records (राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू vs पंजाब किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 33 |
| राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | 16 |
| पंजाब किंग्स | 17 |
| टाई | 00 |
| नो रिजल्ट | 00 |
M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru Pitch Report (पिच रिपोर्ट)
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को खूब मदद करती है। यहां खूब रन बनते हैं। माना जा रहा है कि 200-210 रन इस पिच पर अच्छा स्कोर होगा। सपाट पिच, छोटी बाउंड्री और अच्छी उछाल की वजह से बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल पाते हैं। हालांकि, तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है। मैच के दौरान ओस गिरने की संभावना है। इसलिए, जो टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
RCB vs PBKS Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू:
फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, लियाम लिविगस्टोन, क्रुणाल पांड्या, यश दयाल, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार
पंजाब किंग्स:
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, जेवियर बारलेट
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- श्रेयस अय्यर
पंजाब बनाम बेंगलुरू मैच में श्रेयस अय्यर बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। हालांकि, पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ वह खाता भी नहीं खोल पाए थे, लेकिन अय्यर इस सीजन कमाल की फाॅर्म में नजर आ रहे हैं।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- जोश हेजलवुड
पंजाब बनाम बेंगलुरू मैच में अनुभवी जोश हेजलवुड बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। जारी सीजन में हेजलवुड खेले गए 6 मैचों में 9 विकेट हासिल कर चुके हैं।
RCB vs PBKS Today’s Match Prediction IPL 2025: – RCB vs PBKS- आज का मैच कौन जीतेगा?
सिनैरियो 1
RCB ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया
PBKS का पावरप्ले स्कोर – 70-80
पहली पारी का स्कोर – 200-220
RCB ने जीत हासिल की
सिनैरियो 2
PBKS ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया
RCB का पावरप्ले स्कोर – 70-80
पहली पारी का स्कोर – 200-220
PBKS ने जीत हासिल की
Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।