बीसीसीआई ने की मेन्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की लगी बड़ी लॉटरी । CricTracker Hindi

बीसीसीआई ने की मेन्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की लगी बड़ी लॉटरी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज यानी 21 अप्रैल को मेन्स सीनियर टीम के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है।

Shreyas Iyer and Ishan Kishan
Shreyas Iyer and Ishan Kishan

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज यानी 21 अप्रैल को मेन्स सीनियर टीम के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कई नए चेहरों को देखा जा सकता है। यही नहीं कुछ पुराने खिलाड़ियों की भी इसमें वापसी हुई है।

बता दें कि, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की वापसी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हो चुकी है। श्रेयस अय्यर ग्रेड बी में शामिल किए गए हैं जबकि ईशान किशन को ग्रेड सी में रखा है। ग्रेड A+ में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा है। ग्रेड ए में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, शुभमन गिल और ऋषभ पंत हैं।

ग्रेड बी में श्रेयस अय्यर के अलावा सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल है। ग्रेड सी में कई खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिसमें ईशान किशन के अलावा रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, रजत पाटीदार, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन सहित कई खिलाड़ियों को देखा जा सकता है।

यह रही बीसीसीआई का मेन्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट:

ग्रेड A+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह

ग्रेड A: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, पांड्या, शमी, ऋषभ पंत

ग्रेड B: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर

ग्रेड C: अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, प्रदीप कृष्ण, रजत पतिदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हार्शित राणा

इनमें से कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं और उन्होंने अभी तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है। बता दें कि, ए प्लस (A+) कैटेगरी में 7 करोड़, ए में 5, बी में 3 और सबसे नीचे सी कैटेगरी में 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं।

close whatsapp