हर्षा भोगले ने इस कारण से KKR vs GT मैच में नहीं की कमेंट्री, अपने एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

हर्षा भोगले ने इस कारण से KKR vs GT मैच में नहीं की कमेंट्री, अपने एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षा भोगले और साइमन डूल को कोलकाता नाइट राइडर्स के होम मैचों के कमेंट्री पैनल से निकाल दिया गया है।

Harsha Bhogle (Photo Source: Getty Images)
Harsha Bhogle (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 का 39वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच 21 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मुकाबले में 39 रन से जीत दर्ज कर गुजरात ने पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। बता दें, इस मैच के लिए हर्षा भोगले कमेंट्री पैनल का हिस्सा नहीं थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षा भोगले और साइमन डूल को केकेआर के होम मैचों के कमेंट्री पैनल से निकाल दिया गया है। बता दें, भोगले और डूल दोनों ने कहा था कि ईडन गार्डन्स के क्यूरेटर होम टीम को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं, ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को नया घरेलू मैदान ढ़ूंढ लेना चाहिए। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था।

अब इस बीच, दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने आगे आकर खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने KKR vs GT मैच में कमेंट्री नहीं की थी।

हर्षा भोगले ने किया बड़ा खुलासा

हर्षा भोगले ने कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के मैच के बाद मंगलवार, 22 अप्रैल को सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए बताया कि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले रोस्टर तैयार किए जाते हैं और उसके मुताबिक उन्हें कोलकाता में सिर्फ दो ही मैचों में कमेंट्री करनी थी। वह पहले मैच में वहां गए थे लेकिन फिर फैमिली इमरजेंसी के कारण वह दूसरे मैच का हिस्सा नहीं बन पाए।

“इस बारे में कुछ अनुचित निष्कर्ष निकाले जा रहे हैं कि मैं कल कोलकाता में खेले गए मैच में क्यों नहीं था। सीधे शब्दों में कहें तो यह उन मैचों की सूची में नहीं था जिनमें मुझे कमेंट्री करनी है! मुझसे पूछ लेने से समस्या हल हो जाती। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले रोस्टर तैयार हो जाते हैं। मुझे कोलकाता में दो मैचों के लिए रोस्टर में रखा गया था। मैं पहले मैच में वहां गया था और फैमिली के कारण मैं दूसरे मैच में नहीं जा सका।”

close whatsapp