IPL 2025, SRH vs MI Match Prediction- Aaj ka match kaun jitega? Crictracker

IPL 2025, SRH vs MI Match Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच का मैच कौन जीतेगा?

दोनों टीमों के बीच यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा।

SRH vs MI Match Prediction (Image Credit- Twitter X)
SRH vs MI Match Prediction (Image Credit- Twitter X)

SRH vs MI Match Prediction: आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुंबई पॉइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ छठे और हैदराबाद 4 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक लगाई है।

दूसरी ओर, हैदराबाद को पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ ही 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है, और कौनसी टीम जीत हासिल कर सकती है?

SRH vs MI Match Details

 मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, मैच-41
 वेन्यू राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
 तारीख और समय 23 अप्रैल, शाम 7ः30 pm IST
 लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Star Sports Network & JioHotstar

SRH vs MI Head-to-Head Records (सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 24
सनराइजर्स हैदराबाद 10
मुंबई इंडियंस 14
टाई 00
नो रिजल्ट 00

Rajiv Gandhi Cricket Stadium, Hyderabad Pitch Report (पिच रिपोर्ट)

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुरीद मानी जाती है। यहां पर बल्लेबाज खुलकर रन बनाते हैं। हालांकि, तेज गेंदबाजों को भी यहां मदद मिलती है। स्पिनर्स के लिए इस पिच पर ज्यादा कुछ खास नहीं मिलता है। यहां पर चौके-छक्के भी जमकर लगते हैं। इस पिच पर पहली पारी का अच्छा स्कोर 180 से ज्यादा कुछ भी हो सकता है। पिछले साल हैदराबाद में जमकर रनों की बारिश हुई थी।

SRH vs MI Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11ः

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11ः

रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- रोहित शर्मा 

हैदराबाद बनाम मुंबई मैच में अनुभवी रोहित शर्मा बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। बता दें कि सीएसके के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 76* रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- जसप्रीत बुमराह

हैदराबाद बनाम मुंबई मैच में याॅर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। बता दें कि बुमराह ने सीएसके खिलाफ पिछले मैच में चार ओवर में सिर्फ 25 रन देते हुए 2 विकेट हासिल किए थे।

SRH vs MI Today’s Match Prediction IPL 2025:  – SRH vs MI- आज का मैच कौन जीतेगा?

सिनैरियो 1

SRH ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

MI का पावरप्ले स्कोर – 60-70

पहली पारी का स्कोर – 200-220

SRH ने जीत हासिल की

सिनैरियो 2

MI ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

SRH का पावरप्ले स्कोर – 60-70

पहली पारी का स्कोर – 200-220

MI ने जीत हासिल की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

close whatsapp