क्या सच में धोनी एक दिन में 5 लीटर दूध पीते थे, सालों बाद खुद ने कर दिया इस बात का खुलासा | CricTracker Hindi

क्या सच में धोनी एक दिन में 5 लीटर दूध पीते थे, सालों बाद खुद ने कर दिया इस बात का खुलासा

CSK के सोशल मीडिया पर एक इवेंट का वीडियो शेयर किया गया है।

MS Dhoni (Image Credit- Instagram)
MS Dhoni (Image Credit- Instagram)

भले ही धोनी अब टीम इंडिया से नहीं खेलते है, लेकिन उसके बाद भी वो मीडिया में छाए रहते है। वहीं मीडिया में माही को लेकर कुछ ऐसी खबरें भी चलती रहती हैं, जो झूठी भी होती है। अब एक ऐसी खबर को लेकर धोनी ने सफाई पेश की है, जिसे सुन आप खुद भी काफी हैरान हो जाएंगे।

क्या धोनी एक दिन में 5 लीटर दूध पीते थे?

हाल ही में CSK के सोशल मीडिया पर एक इवेंट का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एंकर ने धोनी से पूछा था कि- आपने खुद के बारे में सबसे खराब अफवाह क्या सुनी है। इस पर धोनी ने कहा कि- मैंने अपने बारे में सबसे खराब अफवाह ये सुनी थी कि मैं एक दिन में 5 लीटर दूध पी जाता हूं। आगे धोनी ने कहा कि मैं सिर्फ एक दिन में एक लीटर दूध पीता था, 5 लीटर काफी ज्यादा दूध होता है इंसान के लिए। साथ ही धोनी ने बताया कि वो लस्सी नहीं पीते हैं। अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

धोनी का ये वाला वीडियो आपको काफी पसंद आएगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

इस बल्लेबाज ने डेब्यू के साथ ही बटोर ली हैं सुर्खियां

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

बीच सीजन में कप्तानी मिली थी धोनी को

जी हां, एक बार फिर से धोनी बीच सीजन में CSK टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जहां इस सीजन ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए थे और उसके बाद वो पूरे सीजन से बाहर हो गए। ऐसे में टीम की कप्तानी धोनी को मिली थी, इससे पहले एक बार बीच सीजन में जडेजा की जगह धोनी को कप्तान बनाया गया था।

धोनी को कप्तानी मिलने के बाद भी नहीं सुधरे टीम के हाल

*धोनी को कप्तानी मिलने के बाद भी बीच सीजन CSK टीम के खेल में नहीं आया सुधार।
*काफी समय से CSK टीम अंक तालिका के 10वें स्थान पर मौजूद है लगातार हार के साथ।
*चेन्नई टीम ने अभी तक कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने सिर्फ दो जीते हैं और 6 हारे हैं।
*ऐसे प्रदर्शन के साथ अब टीम का प्लेऑफ में जाना काफी ज्यादा ही मुश्किल लग रहा है।

close whatsapp