VIDEO: पाकिस्तान में हुआ ऐसा ड्रामा, जश्न के चक्कर में साथी खिलाड़ी को चोटिल कर बैठा ये गेंदबाज | CricTracker Hindi

VIDEO: पाकिस्तान में हुआ ऐसा ड्रामा, जश्न के चक्कर में साथी खिलाड़ी को चोटिल कर बैठा ये गेंदबाज

मुल्तान सुल्तान के गेंदबाज उबैद शाह ने विकेट लेने का जश्न इस तरह से मनाया कि उनकी टीम के विकेटकीपर ही चोटिल हो गए। 

PSL 2025: जश्न के चक्कर में गेंदबाज ने विकेटकीपर को किया चोटिल (Photo Source: X)
PSL 2025: जश्न के चक्कर में गेंदबाज ने विकेटकीपर को किया चोटिल (Photo Source: X)

आईपीएल से प्रतियोगिता के चक्कर में पाकिस्तान PSL (Pakistan Super League) 2025 का आयोजन अप्रैल-मई में कर रहा है। लीग का पिछला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान के बीच खेला गया था, इस मैच में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, मुल्तान सुल्तान के गेंदबाज उबैद शाह ने विकेट लेने का जश्न इस तरह से मनाया कि उनकी टीम के विकेटकीपर ही चोटिल हो गए।

कुछ इस तरह उबैद शाह ने अपने साथी खिलाड़ी को किया चोटिल

लाहौर कलंदर्स की पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर उबैद शाह ने सैम बिलिंग्स को आउट किया था। विकेट लेने के बाद उबैद काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। और इसी उत्साह में वह विकेटकीपर उस्मान खान को हाई-फाई देने गए और गलती से उनके सिर पर अपना हाथ मार बैठे। उबैद का हाथ उस्मान खान के सिर पर इतनी जोर से लगा कि वह जमीन पर लेट गए। हालांकि, अच्छी बात यह रही है कि चोट ज्यादा गहरी नहीं थी और उस्मान थोड़ी देर के बाद वापस विकेटकीपिंग के लिए तैयार हो गए और बाद में एक अच्छा कैच भी पकड़ा।

देखें वीडियो-

मैच के बात करें तो मुल्तान सुल्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए थे। यासिर खान ने 44 गेंदों में 6 चौके और इतने की छक्कों की मदद से 87 रन की सर्वाधिक पारी खेली थी। लाहौर कंलदर्स की टीम 229 रन का पीछा करते हुए 9 विकेट खोकर सिर्फ 195 रन ही बना पाई। टीम के लिए सिकंदर रजा ने सर्वाधिक 27 गेंदों में 50 रन बनाए।

उबैद शाह ने मुल्तान सुल्तान के लिए अपने चार ओवर के स्पैल में 37 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने फखर जमान, डेरिल मिचेल और सैम बिलिंग्स को अपना शिकार बनाया।

close whatsapp