SRH vs MI Top 10 Memes: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़ - क्रिकट्रैकर हिंदी

SRH vs MI Top 10 Memes: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की है।

SRH vs MI (Image Credit- Twitter X)
SRH vs MI (Image Credit- Twitter X)

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 41वां मैच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल कर, लगातार चौथी जीत हासिल की है।

इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 की पाॅइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। तो वहीं, इस मैच के बाद क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 144 रनों का लक्ष्य, एमआई के सामने जीत के लिए रखा, जिसे बाद में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने 15.4 ओवरों में 7 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया।

रोहित शर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी

दूसरी ओर, मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने सिर्फ 35 रनों के भीतर ही टाॅप ऑर्डर के पांच विकेट गंवा दिए। आज टीम के लिए टाॅप ऑर्डर बुरी तरह फ्लाॅप साबित हुआ। ट्रैविस हेड (0), अभिषेक शर्मा (8), ईशान किशन (1) और नीतीश रेड्डी (2) बड़ी पारी खेलने में असफल साबित हुए। लेकिन टीम के लिए विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 71 और अभिनव मनोहर ने 43 रनों की शानदार पारी खेली।

तो वहीं, मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ट्रेंट बोल्ट को सर्वाधिक 4 विकेट मिले। इसके अलावा दीपक चाहर को 2 और जसप्रीत बुमराह व हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब मुंबई हैदराबाद से मिले 144 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 15.4 ओवर में 7 विकेट रहते हुए आसानी से हासिल कर लिया। मुकाबले में रोहित शर्मा ने 46 गेंदों में 70 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, तो सूर्यकुमार यादव 40* रन बनाकर नाबाद रहे।

देखें हैदराबाद बनाम मुंबई मैच के बाद टाॅप-10 मीम

close whatsapp